google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जालौन

गई थी पति का वशीकरण कराने लेकिन मौलाना ने कर दिया ऐसा खेल कि मच गया कोहराम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

यूपी के जालौन जनपद से एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पति का वशीकरण कराने के लिए महिला ने मौलाना की शरण ली। महिला ने मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने महिला द्वारा दुआ पढ़वाने की बात कबूल की है, लेकिन रेप के आरोप को गलत बताया है।

पति से महिला का चल रहा विवाद

पीड़ित महिला का कहना है कि पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। उसे किसी ने बताया कि पति से विवाद खत्म करने के लिए मौलाना उसे वशीकरण की ताबीज बनाकर दे सकता है। रविवार दोपहर महिला मौलाना शफीक कादरी के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना शफीक कादरी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।

महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी भी पुलिस हिरासत में है।

118 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  एक दूसरे के कर्जदार हैं मुलायम सिंह परिवार; अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को तो साधना गुप्ता ने अपर्णा को दिया है लोन ; वीडियो ?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close