google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोरबाबिलासपुर

तिरंगे में लिपटे जवान का पार्थिव शरीर और भारत माता की जय का उद्घोष…बडा़ गमगीन माहौल बन गया था

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

बालोद। गुरुर विकासखंड के ग्राम खुंदनी के रहने वाले बीएसएफ के जवान आरक्षक चेतन राम नेताम उम्र 28 साल का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटकर गांव आया तो पूरा गांव रो पड़ा। वहीं गांव में इस बीएसएफ जवान के लिए रुंधे गले से लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा चेतन तेरा नाम रहेगा व भारत माता की जयकारों के साथ आसमान गुंजता रहा।

अंतिम दर्शन के लिए जैसे से ही जवान के पार्थिव शरीर को रखा गया तो परिजन व ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जवान को श्रद्धांजलि देने विधायक संगीता सिन्हा भी पहुंचीं।

मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक चेतन नेताम बीएसएफ करीमगंज असम में पदस्थ थे। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी में आए हुए थे और छुट्टी समाप्त होने पर वापस मणिपुर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रहे थे। इस बीच बताया जाता है कि उनकी फ्लाइट मिस हो गई, जिसके चलते वे कोलकाता के एक होटल में रुके हुए थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और वही होटल में ही उनका निधन हो गया।

आईडी कार्ड के जरिए उनके बीएसएफ जवान होने की जानकारी मिली और रायपुर मुख्यालय तक सूचना पहुंची। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर रायपुर से खुदनी के लिए बीएसएफ की गाड़ी भेजा गया। जहां शुक्रवार को पार्थिव शरीर को गांव लाया गया।

जानकारी के मुताबिक चेतन 2012 में 12वीं पढ़ने के बाद से ही वह बीएसएफ के लिए चयनित हो गए थे। तब से देश सेवा कर रहे थे। नम आंखों से लोगों ने जवान को विदाई दी।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close