google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

एक बार फिर जमीन ने ली एक और जान ; भूमि विवाद ने लिया खूनी मोड़

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या तथा रविवार उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार बताया कि मनपुर क्षेत्र के ग्राम पिड़रा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव (55) शनिवार की देर शाम कृषि कार्य के कारण अपने खेत पर थे और आज उनका शव खेत पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यहां पोस्टमार्टम करा दी है। मृतक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों अपनी दी गई तहरीर में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर हत्या के आरोप लगाये हैं।

इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बगल के गांव जोगिया के एक परिवार पर मुकदमा दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

124 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मूक बधिर बच्चों को सुनने एवं बोलने योग्य बनाने हेतु होगी सर्जरी
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close