google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

आस्था और उत्साह के साथ लोगों ने मनाया छठ पर्व

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। छठ पूजा के पर्व पर रविवार शाम को सलेमपुर नदावर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने विधिविधान से पूजन कर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। हर किसी में पर्व का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सूर्य देवता को नमन किया।

उक्त अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने नदावर घाट एवम लार में बने वेदी पर पूजा अर्चन किया।

अस्त होते हुए सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित कर दूध व जल चढ़ाया गया एवं दीप जल में प्रवाहित किए।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचते है।

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है, ताकि पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे।

छठव्रती या श्रद्धालु श्रद्धाभाव से छठव्रत करते हैं तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

इसे भी पढें  पीएचसी पर शुरू हुई ओपीडी की सेवा ; विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने फीता काटकर किया स्वास्थ्य सेवा का शुभारम्भ

उक्त अवसर पर रामेश्वर सिंह,अवधेश यादव, अमरनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादवअजय दूबे वत्स, नागेन्द्र गुप्ता, अमित गुप्ता, पुनीत यादव, विजयबहादुर गुप्ता, चन्द्रशेखर कांडपाल आदि मौजूद रहे।

115 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close