google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजब-गजब

पति ने पत्नी का सिन्दूर धोकर किया आजाद, वीडियो ? देखकर वजह समझ जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला की मांग से एक पुरुष सिंदूर धोता हुआ नजर आ रहा है। चारों तरफ लोग तमाशा देख रहे हैं। लेकिन, कोई कुछ नहीं कहता है।

इसके बाद पुरुष महिला के गले में पड़े मंगलसूत्र को निकालता है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। इसके बाद गांववालों के सामने उससे अपना नाता तोड़ लिया। यूजर के इस पोस्ट पर लोगों के अजग गजब कमेंट आने लगे हैं। इस वीडियो को 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 100 के लगभग कमेंट आए हैं। हालांकि, वीडियो कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

महिला कितनी खुश है

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 22 सेकंड के वीडियो पर यूजरों ने महिला को अपने निशाने पर लिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कितनी खुश है यह।

दूसरे ने कमेंट किया क्या इस महिला को गुजारा भत्ता के बिना तलाक मिल जाएगा।

तीसरे ने कमेंट किया, अगर पति ने सचमुच पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा है तो बंदे ने बिल्कुल सही किया।

चौथे ने लिखा कि उसकी आंखों में बिल्कुल भी शर्म नहीं है।

पांचवे यूजर ने लिखा कि महिला को पति से बिछुड़ने का जरा भी दुख नहीं है। वह तो बल्कि खुश है।

छठे ने लिखा कि हमारे सिस्टम की गलती है, इस पर अब कोई कुछ नहीं बोलेगा। लेकिन, इन्हें प्रोपर्टी अधिकार जरूर मिलेगा।

सातवें ने लिखा कि अब उसे अपने साथ रखने का कोई मतलब भी नहीं है। उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ खुशी से रहने दिया जाए। जबरदस्ती के रिश्ते रखने से किसी को क्या फायदा मिलेगा।

149 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close