google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झांसी

8वीं और 9वीं के छात्र-छात्रा का नादान इश्क क्यों बना है सुर्खियों में ? जानकर आपके होश उड़ जायेंगे 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
101 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

झांसी। सोशल मीडिया में परोसी जा रही गंदगी का असर 13 साल के लड़के लड़की पर इतनी हावी हुई कि उन्होंने उम्र की परवाह किए बिना अपना घर-बार छोड़ दिया। भविष्य के सपने बुनकर वह दिल्ली की और चल निकले, लेकिन झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिए गए। फिलहाल उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अलग-अलग गांव में रहते हैं

मऊरानीपुर के पास के दो अलग-अलग गांव में रहने वाले 13 साल के कक्षा 8 व 9 में पढ़ने वाले लड़के- लड़की का मोबाइल फोन पर चैटिंग के दौरान इश्क परवान चढ़ा। वह घर से भागकर मऊरानीपुर पहुंचे और ट्रेन पकड़कर झांसी के लिए चल दिए। उनका इरादा दिल्ली जाकर घर बसाने का था।

लड़की पुलिस से उलझ गई

झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने उन्हें देखकर शक होने पर पूछताछ की तो असलियत सामने आ गयी। पुलिस को तब ताज्जुब हुआ जब लड़की बेखौफ अंदाज में पुलिस को हड़काते हुए प्रेमी के साथ दिल्ली जाने की जिद पर अड़ गयी। दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां अध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्य कोमल सिंह, परवीन खान एवं दीप्ति सक्सेना ने काउंसलिंग कर उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही एक अधिकारी को उनकी निरन्तर काउंसलिंग के लिए नियुक्त किया गया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close