google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

चाकुओं से 30 बार लड़की पर किया वार ; लाश के साथ सफर किया लेकिन फिर जो हुआ वो कल्पना भी नहीं थी किसी को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

वो घबराई हुई सी अपनी एक दोस्त के साथ पुलिस थाने पहुंचती है। ‘वो मेरी हत्या कर देगा’… ये लड़की पुलिस में रिपोर्ट लिखवाती एक लड़के खिलाफ। ये बताती है कि वो लड़का इसे लगातार धमकी दे रहा है और कभी भी इसका कत्ल कर सकता है। पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद ये लड़की वहां से अपनी दोस्त के साथ चली जाती है, लेकिन अगले दिन लड़की की लाश महाराष्ट्र के अंबोली से बरामद होती है। जिस दिन ये पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने गई थी उसी रात इस लड़की का कत्ल हो जाता है।

गोवा में लव हेट और मर्डर की सनसनीखेज कहानी

ये कहानी है गोवा की जहां जिसे देश के सबसे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है, लेकिन 30 अगस्त को हुए इस कत्ल से ये खूबसूरत डेस्टिनेशन दहल जाता है। अब जानते हैं उस दिन गोवा की इस लड़की के साथ क्या होता है। गोवा में हुई लव हेट और मर्डर की कहानी पोरवोरिम इलाके से ही शुरू होती और वहीं हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। कामाक्षी नाम था इस लड़की का। उम्र 30 साल। कामाक्षी एक अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती है। पढ़ी-लिखी हाई प्रोफाइल लड़की, लेकिन प्यार होता है एक कार मैकेनिक से।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दूल्हा करने जा रहा था दूसरी शादी, मौके पर पहुंची पहली पत्नी... फिर पढिए क्या हुआ …

एक्स बॉयफ्रेंड से मिली थी जान से मारने की धमकी

कामाक्षी का कुछ समय तक खुद से 8 साल छोटे प्रकाश के साथ अफेयर रहता है। प्रकाश पास ही एक गैरेज में काम करता था। करीब डेढ़ साल तक दोनों रिश्ते में थे, लेकिन बाद में कामाक्षी प्रकाश से ब्रेकअप कर लेती है। प्रकाश इसके बावजूद कामाक्षी के पीछे पड़ा रहता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। कामाक्षी ये समझ चुकी थी कि उसकी जान को खतरा है और इसलिए उसने उस दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन उसे नहीं पता था कि वो उसी रात उसको मारने की प्लानिंग कर चुका है।

30 बार चाकुओं से लड़की को गोंदा

दूसरी तरफ प्रकाश काफी दिनों से कामाक्षी के कत्ल की तैयारी कर रहा था। इस लड़के ने कत्ल से पहले क्राइम फिल्म देखी। साउथ की फिल्म आरएक्स 100 से इसने कामाक्षी को मारने का तरीका खोजा। उस रात पूरी प्लानिंग के साथ ये कामाक्षी के घर पहुंचा। इसने अपने एक दोस्त की मदद भी ली। कामाक्षी के कमरे में पहुंचकर इसने सीधा उसपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक 30 बार इसने लड़की पर हमला किया और जब उसकी सांसें थम गई तो अपने दोस्त को बुलाकर लाश को एक कार में डाला और निकल गोवा टू अंबोली के सफर में।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अंधविश्वास ; दो साल की बच्ची को गर्म चूड़ियों से जब दागा गया तो हृदयविदारक चीख से सबका दिल भर आया

अंबोली से मिली गोवा की लड़की की लाश

अंबोली महाराष्ट्र का ही एक हिल स्टेशन है। गोवा से लाश के साथ ये अंबोली के लिए निकला और फिर वहां जाकर एक पहाड़ से लाश को नीचे फेंक दिया। इसका एक दोस्त भी इसके साथ था। प्रकाश को लगा कि अब कोई इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, लेकिन इसे नहीं पता था कि कामाक्षी ने अपनी मौत से पहले ही इसका नाम पुलिस को बता दिया था। पुलिस ने अब इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। इसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close