google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
संभल

सिपाहियों ने मिलकर महिला दरोगा के साथ जो किया उसे सुनकर पुलिस के आला अधिकारियों का सिर शर्म से झुक गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

संभल। एक महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो सिपाहियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। एसपी कुलदीप सिंह बनावट ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। महिला दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला चंदौसी चौराहे का है। पीड़ित महिला दरोगा ने शिकायत में बताया कि अमरोहा में तैनाती है। संभल के चंदौसी में आयोजित गणपति उत्सव में मंगलवार को उसे भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। ऐसे में वह कार्यक्रम छोड़कर घर जाने के लिए चंदौसी चौराहे पर आ गई।

दोनों सिपाही सस्पेंड

इतने में एक कार से संभल पुलिस के दो सिपाही आए और लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला दरोगा ने इस संबंध में दोनों सिपाहियों के खिलाफ बहजोई थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। उधर, मामला संज्ञान में आने पर एसपी संभल ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  2027 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा फेरबदल, अखिलेश यादव का निर्णायक कदम

एक की 112 तो दूसरे की ट्रैफिक पुलिस में है तैनाती

दोनों में से एक सिपाही पवन चौधरी डॉयल 112 पर तैनात है तो दूसरा रविंद्र ट्रैफिक पुलिस में है। दोनों आरोपी कांस्टेबल एक निजी गाड़ी में थे, इसलिए इनकी कार को भी सीज कर दिया है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close