google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मऊ

घोसी जीत को कैसे लोकसभा चुनाव 2024 का माइलस्टोन मानते हैं शिवपाल…. आइए जानते हैं 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

घोसी उपचुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) ने अब प्रशासन पर एक नया आरोप लगाया है। उन्होंने मुताबिक, “जनता तो समाजवादी पार्टी को वोट करना चाहती थी लेकिन सरकार का प्रशासनिक अधिकारीयों से लेकर जनता तक काफी दबाव था।”

घोसी चुनाव ने सपा ने भाजपा को दिया मात

5 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट का चुनाव और और इसका नतीजा 8 सितंबर को आया। सपा के सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) ने भाजपा के दारा सिंह चौहान(Dara Singh Chauhan) को बड़े अंतर से हरा दिया। सुधाकर सिंह को 42 हजार 759 वोटों से जीत मिली है। यहां सपा पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थी।

शिवपाल का प्रशासन पर आरोप

अब इसी बीच शिवपाल यादव ने एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में घोसी उपचुनाव(Ghosi By Election) को लेकर सरकार पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “घोसी की जनता काफी उत्साहित थी वोट देने के लिए। वहां भाजपा के मंत्री और दो डिप्टी CM भी मौजूद थे। जहां-जहां पर भी दिक्कतें थीं, तो वहां पर हम लोग SP-DM और DIG से मिले। फिर हम लोगों ने प्रचार किया और जनता ने हमें वोट भी किया। हमारी घोसी में जीत भी हुई।”

“2024 में BJP को हटाना है”

2024 लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election) की तैयारी पर शिवपाल यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जिस तरह से हमारी जीत घोसी और मैनपुरी में हुई, उसी तरह से हम अपने संगठन को मजबूत करके 2024 का चुनाव लड़ेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी में कितना भी नाम बदल ले, लेकिन 2024 में इस पार्टी को हटाना है।”

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close