google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

साहब आधी रात को पति पराई औरत से गंदी बात करके चिढ़ाता है…गजब की शिकायत पर पढ़िए पुलिस ने क्या की कार्रवाई ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट 

यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला अपने पति की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी शिकायत करने थाने पहुंच गई। पुलिस सेन शिकायत करते हुए महिला ने कहा कि साहब! मेरा पति रात में दूसरी महिलाओं के साथ गंदी बातें करता है और मुझे चिढ़ाता है। साथ ही पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में यूपी के महोबा जिले के खन्ना में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल और 2 लाख रूपए नकद की मांग कर रहे हैं। दुल्हन पक्ष की ओर से मांग इनकार करने पर दुल्हन से मारपीट की, मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला थाना में ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close