google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास की धड़कनें क्यों बढ़ रही है…. आइए जानते हैं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के की धड़कनें लगातार बढ़ रही है। लखनऊ पुलिस ने कौशल किशोर के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कौशल किशोर पर लाइसेंसी असलाह को लापरवाही से रखने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का मुख्य वजह कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव के मर्डर को बताया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या मंत्री के बेटे के पिस्टल से ही हुई थी। पर कौशल किशोर के हवाले से यह दावा किया जा रहा है की घटना के बाद वह घर पर मौजूद नहीं थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

गुरुवार को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव स्थित भाजपा सांसद कौशल किशोर के घर पर गोली चली थी। इस वारदात में कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सुबह 4.15 बजे की है। इस मामले में विनय श्रीवास्तव के घरवालों ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी।

आरोप लगाया था कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, उस समय घर में और लोग भी मौजूद थे।

पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया

केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुए मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस समेत तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनके नाम अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ बाबा हैं। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।

114 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close