google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

युवा संवाद इंडिया@2047 का आयोजन ; सांसद थे मुख्य अतिथि

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। युवाओं की दुनिया एवं नेहरू युवा केन्द्र, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद इंडिया@2047 का आयोजन शनिवार को सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुये संयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एवं अध्यक्ष युवाओं की दुनिया अजीत कुशवाहा ने कहा कि अमृतकाल में हमे लक्ष्य निर्धारित करना है। देश को अग्रणी बनाने में हम सभी को जिम्मेदारी निभाने होगी। हर व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ खूबियां जरूर है अपने अंतर्मन की सुने और अपने आपको पहचानें। आप अपना लक्ष्य तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें सफलता का कोई शार्ट कट नही है। आप अपने भाग्य के स्वयं निर्माता है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा पंच प्रणों का पालन दृढ़ता से करें जिससे विकसित राष्ट्र का सपना पूरा किया जा सके। समाज में हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक जागरूक नागरिक होकर कर्तव्यों का पालन करें। आप देश का भविष्य हैं देश की ताकत हैं आपकी मेहनत के बल पर देश में प्रगति होगी।

जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र विकास तिवारी ने कहा कि पंच प्रण के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। यह लक्ष्य भारत के सभी नागरिक एकजुट होकर ही प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपना कार्य ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण पुरस्कार एवं राज्य युवा पुरस्कार विजेता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। प्रत्येक युवा भारत का भविष्य है। हम अपनी लगन और जिम्मेदारी के द्वारा ही अमृतकाल के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्रा ने कहा कि हमें अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए और अपने दायित्वों का निर्वहन लगन और निष्ठा से करना चाहिए। युवा खेल के माध्यम से भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

सामाजिक उद्यमी राष्ट्रीय एवं राज्य युवा पुरस्कार रोहित कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा की सही मायने में देश तभी विकसित होगा जब छोटा हो या बड़ा हो काम चाहे जैसा हो जब तक अपना काम खुद का काम करने से देश बदलेगा। उद्यमिता भारत के डीएनए में है। इस अवसर पर विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता आज़ाद पाण्डेय ने सामाजिक यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए युवाओं से आवाहन किया कि हमें जो अच्छा लगे वह कार्य करना चाहिए जो कार्य मेरे लिए कुछ कर होगा उसमें हम बेहतर कार्य कर पाएंगे।

पंच प्रण पर आधारित चर्चा में वाइब्रेंट एकेडमी के छात्र- छात्रायें अनंत मिश्रा, सृष्टि तिवारी, सुहानी सिंह, सूर्य प्रताप पांडे ने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना के माध्यम से प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता अमरेंद्र कुमार यादव, विशाल गुप्ता, रविकांत मणि त्रिपाठी, विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रेश बारी, डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. अशोक सिंह सहित छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय, राहुल, दीपक आदि उपस्थित रहे।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close