google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

सांसद के बेटे की गोली लगने से मौत; हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही तफ्तीश

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

लखनऊ के दुबग्गा में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर में दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मौके से विकास किशोर की पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामला शुक्रववार सुबह 4:15 बजे का है। पुलिस मुताबिक, विकास किशोर के घर रात में करीब छह लोग थे। खाना खाए। किस बात कर गोली चली है इसकी पड़ताल की जा रही है। अन्य पहलू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम लगाई गई है।टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा हो जाएगा। वहीं वारदात के बाद इलाके सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।

मां को देखने दिल्ली गया था सांसद का बेटा विकास

सांसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी माँ विधायक जय देवी को देखने चला गया था। विनय सांसद के नये मकान में विकास के साथ ही रहता था। छह लोग कल रात रुके थे। इनके ख़िलाफ़ ही तहरीर दी गई है। तीन हिरासत में ले लिए गये है।

अब हत्या और आत्महत्या में गुत्थी उलझी हुई है। अब मृतक के भाई ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया है। मृतक युवक के भाई विकास श्रीवास्तव ने कहा कि उनका भाई हमेशा मंत्री जी के बेटे के साथ रहता था। वो उनका राइड हैंड था।

शर्ट की बटन टूटे हुए थे और कपड़ा फटा था

विकास श्रीवास्तव ने आरोप लगाया, “मेरा भाई हमेशा विकास किशोर के साथ रहता था। वो रोज रात को देर से आता था। गुरुवार की रात जब उसके आने में देरी हुई तो हमने उसे फोन किया। इसके बाद हम लोग मंत्रीजी के घर पहुंचे और देखा कि उसकी शर्ट के बटन टूटे हुए थे। कपड़ा फटा हुआ था। रिवॉल्वर भी मिली जिससे गोली चलाई गई थी। ये विकास किशोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी।”

विकास श्रीवास्तव ने आगे बताया कि मौके पर अंकित, समीम और अजय मौजूद थे। वे इस घटना आत्महत्या बता रहे हैं। हालात देखकर ऐसा नहीं लगता की मेरे भाई ने आत्महत्या की है। उसके भाई की हत्या हुई है। हत्यारे के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की।

मंत्री जी बेटे पर हत्या का आरोप

विकास श्रीवास्तव ने कहा, “ये सोची समझी साजिश है। मेरे भाई भाई की हत्या हुई है। मंत्री के पुत्र हमेशा कहीं जाते थे तो पिस्तौल लेकर जाते थे। दिल्ली जाते थे तो भाई को साथ लेकर जाते थे, कल क्यों नहीं लेकर गए? पिस्टल भी नहीं लेकर गए। यह सोची समझी साजिश है, जो आत्महत्या की बात कही जा रही है वो भी गलत है।”

क्या बोले कौशल किशोर?

जिस पिस्टल से की गई वो मंत्री के बेटे की है। इन सभी आरोपी को मंत्री कौशल किशोर ने गलत बताया है। मंत्री कौशल किशोर का कहना है कि जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त विकास यानी उनका बेटा घर पर नहीं था। गोली किसकी पिस्टल से मारी गई है ये जांच का विषय है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close