देशराष्ट्रीय

गज़ब !! चांद के आंगन में अठखेलियां करते भारत का यह 👇 वीडियो आपको रोमांचित कर देगा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

चांद की सतह पर खोजबीन कर रहे भारत के चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रोवर खोजबीन करने की जगह एक नटखट बच्‍चे की तरह मस्‍ती करता नजर आ रहा है।

IMG_COM_20230613_0209_43_1301

IMG_COM_20230613_0209_43_1301

IMG_COM_20230629_1926_36_5501

IMG_COM_20230629_1926_36_5501

रोवर द्वारा गोल गोल घूमने का वीडियो चंद्रयान के विक्रम लैंडर से लिया गया है। इस वीडियो को इसरो ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। लोग चंद्रयान मिशन के रोवर के इस नटखट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसरो ने 24 सेकंड के इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। इस घूमने को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया‌। ऐसा महसूस होता है कि मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्‍यार से देख रही हो, है ना?’

चंद्रयान-3 की 23 अगस्‍त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी। इसके साथ ही भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं, दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश है। विक्रम लैंडर की मदद से चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग हुई।

प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर में से बाहर आकर चांद पर जांच पड़ताल कर रहा है। एक दिन पहले ही यह खबर आई है कि रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्‍सीजन और सल्‍फर होने का पता लगाया है।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: