google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग पुलिस खोजने में जुटी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट 

उरई, जालौन। मंगलवार को सुबह 7:00 बजे एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैनी निवासी धीरू पुत्र मानसिंह चौहान उम्र करीब 24 वर्ष सुबह 4:00 बजे अपने घर से निकल गया। घर वालों ने समझा कि सुबह दौड़ने के लिए जा रहा है। क्योंकि वह लड़का भर्ती देख रहा था।

उक्त युवक का पिता मानसिंह व छोटा भाई गुजरात में काफी दिनों से रह रहे हैं। युवक ने फोन पर अपने भाई तथा पिता को बताया कि हम पालघाट पुल पर बैठे हैं हम आत्महत्या करने जा रहे हैं। आप लोग घर आ जाएं। इसके बाद युवक के भाई ने तत्काल अपने बहनोई बम्हौरा निवासी राहुल पुत्र शिवपाल सिंह वह बहिन प्रियंका पत्नी राहुल को फोन पर अवगत कराया कि धीरू पाल घाट पर पुल पर बैठा है। आप शीघ्र चले जाओ और उसको बहला फुसला कर घर ले आओ।

सूचना पर तत्काल उसका बहनोई तथा बहिन मोटरसाइकिल से पालघाट पुल पर पहुंच गए वहां यह युवक बैठा था उसको घर चलने के लिए कहा और उसको मोटरसाइकिल पर पकड़कर बैठाने के लिए ले गए। बहिन उसका हाथ पकड़े थी जैसे ही राहुल ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और कहां बैठो युवक ने अपनी बहिन को झटका मार कर हाथ छुड़ा लिया और उनकी मौजूदगी में यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक को बहता देख उसका बहनोई पुल के नीचे उतरा और किनारे किनारे उसके साथ दौड़ता रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा मगर वह तैर नहीं पाता था। करीब 2 किलोमीटर दूर सिमरा शेखपुर के पास युवक यमुना की लहरों में समा गया।

सूचना पर सिरसा कलार थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुरील चौकी प्रभारी नियामतपुर अशोक कुमार यादव तत्काल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को निकालने का प्रयास करने लगे। इस सूचना पर पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य चुर्खी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। रोते बिलखते परिजनों को धैर्य बंधाया तथा जिला अधिकारी जालौन व उप जिला अधिकारी कालपी से संपर्क किया और अनुरोध किया कि शीघ्र ही गोताखोर टीम भेजें जिससे डूबे युवक का पता लगाया जा सके।

युवक की मौत की खबर पूरे क्षेत्र फैल गई। ग्राम सरैनी में पूरे गांव में मातम छा गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लोगों ने बताया कि पारिवारिक परेशानी की वजह से उक्त युवक ने यह कदम उठाया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव यमुना नदी से बरामद नहीं हो सका।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close