google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सहारनपुर

इस बच्चा चोर महिला की आपबीती सुनकर आप दंग रह जाएंगे…..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

सहारनपुर जिला अस्पताल से आधी रात को बच्चा चोरी करने वाली महिला की आपबीती सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पुलिस पूछताछ में इस महिला ने बताया कि दो शादी के होने के बाद भी उसे संतान नहीं हो रही थी। संतान ना होने की वजह से दूसरे पति ने भी उसे घर से निकाल दिया था। समाज में भी उसे ताने सुनने को मिल रहे थे। इस तरह वो जिंदगी से हताश हो चुकी थी अब उसने आत्महत्या का मन बना लिया था।

महिला ने बताया कि वो घर से आत्महत्या करने के लिए निकली थी। यमुनानगर से महिला ट्रेन में बैठ गई और रास्ते में उसे चोट लग गई। सहारनपुर स्टेशन से उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला वार्ड में भेज दिया गया। बराबर के बेड पर एक दिन का नवजात देखकर इस महिला को एक बार फिर जीने का सहारा दिखा। महिला ने सोचा कि अगर वो बच्चा चोरी कर ले तो उसकी जिंदगी बच जाएगी और शायद पति भी उसे स्वीकार कर ले।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार सामाजिक तानों और दो शादियां टूटने से परेशान इस महिला ने बच्चा चोरी करने की ठानी और तड़के बच्चा उठाकर निकल गई। इस पूरे मामले में इस महिला की तीन बहनों का नाम भी सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस महिला तक पहुंच गई और बच्चा सकुशल बरमाद कर लिया। बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार कर ली गई है लेकिन इस घटना ने सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  नववर्ष के मौके पर गढ़ी हंसराम में श्री रामचरित मानस का पाठ किया

महिला ने बताया कि उसकी दो शादियां खराब हो गई थी। महिला ये भी झेल लेती लेकिन समाज के ताने उससे झेले नहीं जा रहे थे। लोग और महिलाएं उसे कुछ-कुछ कहते थे तो उसे बहुत बुरा लगता था। इसलिए उसने आत्महत्या की सोची और इसी के चलते उसके मन में बच्चे की चोरी का विचार आया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close