google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

सन्न रह जाएंगे आप अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद का खुलासा जानकर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रयागराज: यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में आए अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वकील मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब नया खुलासा हुआ है कि आरोपी विजय मिश्रा अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों का सौदा कराने में जुटा हुआ था। यही नहीं विजय मिश्रा अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के कहने पर बेनामी संपत्ति को बिकवाकर पैसा पहुंचाया था। इसके साथ ही बीते दो दिन से वकील विजय मिश्रा दो दिन से लखनऊ में अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का सौदा कराने के लिए रुका हुआ था। पता चला है कि प्रयागराज के ही एक सफेदपोश नेता के जरिए इस बेनामी प्रॉपर्टी की डील होनी थी।

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद दोनों की पत्नी शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा के संपर्क में लगातार आरोपी विजय मिश्रा था। दोनों से विजय मिश्रा लगातार मिल भी रहा था। वकील विजय मिश्रा ने ही शूटरों को उमेश पाल की लोकेशन दी थी। साथ ही बरेली जेल में बंद अशरफ के संपर्क में भी था। लखनऊ के हयात होटल में विजय मिश्रा महिला के साथ रुका था। जो महिला विजय मिश्रा के साथ रुकी थी, उसके अतीक अहमद के परिवार से जुड़े होने की खबर है। पुलिस उसकी पहचान कर रही है। विजय मिश्रा पर अतीक अहमद के नाम पर रंगदारी मांगने की एफआईआर भी दर्ज है।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। साथ ही दो गनर की भी जान गई थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन: 12वीं में आयुष को 94.8% और 10वीं में अंकित को 95.2% अंक

इस हत्याकांड में अतीक अहमद, अशरफ, अतीक का बेटे समेत छह लोगों का एनकाउंटर पुलिस कर चुकी है। वहीं, शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। ये कहां हैं, पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close