google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

डरा रहा यमुना का पानी ; डूब जाएगा ताजमहल…..!!

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा: यमुना का उफान अब डराने लगा है। शुक्रवार को चौथे दिन भी यमुना का जलस्तर बढ़ा है। यमुना खतरे के निशान से 2.7 फीट ऊपर बह रही है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 बजे तक 497.7 फीट रेकॉर्ड किया गया। बाढ़ नियंंत्रक प्रभारी का कहना है कि ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। आगामी दिनों में पानी और बढऩे के आसार बने हुए हैं।

पहाड़ों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। ताजेवाला समेत अन्य बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले 15 दिनों में यमुना का जलस्तर दूसरी बार फ्लड लेवल को पार कर गया है। यमुना का फ्लड लेवल 495 है। शुक्रवार सुबह 8 बजे ओखला बैराज से 72953 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना में उफान आ गया है। बाढ़ प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि गोकुल और ओखला बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ रहा है। यमुना में पानी 2 दिन के भीतर और बढ़ेगा।

पिछले चार दिनों से यमुना में लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना किनारे स्थित स्मारक एत्माद्द्वौल (बेबी ताज) का पिछले हिस्से की दीवारें डूब गई हैं। स्मारक की बारादरी के नीचे बनीं कोठरियों में 6 फीट पानी भर गया है। इधर पानी भर जाने से ताजमहल का पार्श्व स्थित मेहताब बाग और ताज व्यू प्वाइंट 18 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद है। यहां तैनात पीएसी की टुकड़ी भी पलायित कर चुकी है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  पैसे नहीं थे पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए तो दो दिन घर में रखी लाश, बदबू आने पर किया ऐसा काम कि मानवता सिहर जाए

यमुना में जलस्तर बढऩे से नालों का बहाव उल्टा हो गया है। मंटोला, वाटरवक्र्स, बल्केश्वर, भैरों नाला, नगला बूढ़ी आदि करीब 91 नालों से पानी उल्टा बहने लगा है। सडक़ों और शहर के अंदरुनी हिस्सों में पानी ना भर जाए इसलिए 5 पंपिंग स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वबाग कंपनी के प्रोजक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मोटरों को नुकसान ना पहुंचे इसलिए एतियात के तौर पर भैंरो नाला, वाटरवक्र्स, बल्केश्वर, रजवाड़ा और मनोहरपुर 5 पंपिंग स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close