google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

मन किया हत्या कर दी, बात पसंद नहीं आई फांसी लगा ली, आखिर क्यों छोटी-छोटी बातों पर गंवाई जा रही हैं जानें?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

क्राइम के पीछे क्या मोटिव है। पुलिस सबसे पहले इसी सवाल का जवाब जानना चाहती, इससे ही तय होता कि कातिल कितना खतरनाक है। उसे कितनी सजा मिलेगी, लेकिन अगर कत्ल हो और उसके पीछे कोई मोटिव न हो तो ऐसा मामले और भी चौंकाने वाले होते हैं। मर्डर और आत्महत्या के ऐसे मामले जानकर आप हैरान रह जाएंगे जहां बिना की किसी वजह के बस छोटी सी बात में कर दिया गया कत्ल या फिर दे गई खुद अपनी जान।

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, कंधा टकराया कर दी हत्या

गाजियाबाद का लाल कुआं इलाका। 19 साल का एक लड़का विनय अपने दो भाइयों के साथ रात को अपने घर लौट रहा था। ये तीनों एक रेस्टोरेंट चलाते हैं और पास ही उनका घर भी था। तीनों पैदल चल रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक शख्स से गलती से विनय का कंधा टकरा गया। इस बात को लेकर वो आदमी नाराज हो गया। उसने विनय की पिटाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से झगड़े होने लगे और फिर उसने मार-मारकर विनय की जान ले ली। परिवार वाले विनय को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 12वीं में पढ़ने वाले विनय के परिवारवाले सदमे में है। कोई सोच भी नहीं सकता था घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर बिना वजह विनय की हत्या हो जाएगी।

इंदौर, मध्यप्रदेश: ब्यूटी पार्लर नहीं जाने दिया तो की आत्महत्या

अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को सैलोन जाने का शौक होता, लेकिन ये शौक जुनून बनकर जान भी ले सकता है ये सोचना थोड़ा मुश्किल है। इंदौर में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो गुस्से में महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। महिला तैयार होकर पार्लर के लिए निकल रही थी, तभी पति ने उसे जाने से मना कर दिया। दोनों में झगड़ा हुआ, उसके बाद पत्नी कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वो बाहर नहीं आई तो पति ने चेक किया तो देखकर हैरान रह गया। महिला आत्महत्या कर चुकी थी।

गया, बिहार: बच्चे ने प्रसाद खाया तो टीचर ने की हत्या

ये बेहद खौफनाक मामला है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा स्कूल गया हुआ था। वहां पूजा की एक थाली में सेब पड़ा हुआ था। 8 साल के इस बच्चे ने पूजा की थाली से बिना पूछे सेब उठाकर खा लिया। बच्चे के सेब खाने से इस स्कूल का संचालक और उसकी पत्नी इस बच्चे से इतने नाराज हुए कि उसकी कमरे में ले जाकर खूब पिटाई की। उसके बाद बच्चे को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। मासूम बच्चा स्कूल के गेट के बाहर जमीन पर गिरा हुआ था। उसी के इलाके में रहने वाले एक ऑटो वाले ने बच्चे को इस हालत देखा तो वो उसे घर ले गया। तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सोचिए सिर्फ एक सेब खाने पर मासूम को मौत दे दी गई।

गजरौला, उत्तर प्रदेश: टॉफी को लेकर किया सुसाइड

गजरौला के एक परिवार के लिए बेटे के जन्मदिन का सेलिब्रेशन मातम में बदल गया। जन्मदिन के दिन दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। बड़ा भाई ग्यारहवीं क्लास में पढ़ता था। उस दिन उसका का जन्मदिन था। दोनों भाइयों के बीच एक टॉफी को लेकर झगड़ा हुआ। दरअसल इस लड़के ने अपने स्कूल में बर्थडे की वजह से टॉफी बांटी थी। टॉफी की संख्या को लेकर घर आने के बाद इसका अपने छोटे भाई से झगड़ा हो गया। टॉफी को लेकर हुए झगड़े से ये इतना ज्यादा आहत हो गया कि उसने ऊपर के फ्लोर में बने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

विरार, मुंबई: मां से झगड़ा हुआ, कर दी हत्या

26 साल का बेटा अपनी मां के साथ एक पार्टी में गया हुआ था। पार्टी में दोनों साथ में थे। वहीं किसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हो गया। बेटे को अपनी मां पर इतना गुस्सा आया कि उसने पास ही पड़े कपड़े को उठाकर मां का गला दबा दिया। आसपास के लोग तुरंत महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। बिना वजह बेटा ही मां का कातिल बन गया।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close