google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जम्मू
Trending

इस बला की खूबसूरत लड़की की बदमाश चालाकी आपके होश उड़ा देगी…27 मर्द बदले

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

निकहत कश्मीरी की रिपोर्ट 

ये कहना तो मुश्किल है, हां ये जरूर था कि वो 20 दिन से ज्यादा किसी के साथ नहीं रहती थी। एक से निकाह किया तो दूसरे की तलाश शुरू। ज्यादा से ज्यादा 20 रातें उस शख्स के साथ बिताकर वो ढूंढ लेती थी अपना नया ठिकाना। 

कश्मीर की 38 साल की एक महिला जब गिरफ्तार हुई तो एक के बाद एक दर्जनों आदमियों की लाइन लग गई। हर किसी के जुबां पर पर एक ही बात थी, ये मेरी पत्नी है, ये मेरी पत्नी है।

मर्दों को कपड़ों की तरह बदलने वाली कश्मीरी लड़की की कहानी

कश्मीर की लड़कियां खूबसूरत होती हैं, लेकिन ये लड़की खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद चालाक भी थी। अपने जिस्म के जाल में ये मर्दों को फंसाना बखूबी जानती थी। किसी शख्स के लिए ये जहीन थी, तो किसी के लिए शाहीना और किसी तीसरे के लिए इल्यासा। कश्मीर के बडगाम की रहने वाली ये लड़की नाम बदलकर-बदलकर एजेंट्स की मदद से निकाह करती थी। निकाह भी पूरे तरीके से। हां बस निकाह नामे में नाम फर्जी होता था।

अब तक 27 निकाह कर चुकी है ये लड़की

एक अच्छी बीवी बनकर सधे-धजे कपड़ों में हर 10-20 दिन में ये एक नए शौहर के पास पहुंच जाती थी। 20 दिन तक ये उस शख्स के साथ एक अच्छी बीवी की तरह रहती थी। किसी को कोई शक भी नहीं होता था, लेकिन इसके दिमाग में चल रही होती थी एक अलग साजिश। इसने ढूंढना होता था एक नया मर्द। उसके बाद ये किसी ने किसी बहाने से फरार हो जाती थी। फरार होने से पहले ये घर का सारी कीमती सामान, गहने पैसे भी अपना साथ ले उड़ती थी।

हर पति को चूना लगाकर हो जाती है फरार

बडगाम जिले में एक के बाद एक कई शिकायतें दर्ज हो रही थी। लोग अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवा रहे थे। कोई कहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ अस्पताल गई थी, लेकिन फिर वहां से गायब हो गई। कोई कहता था कि वो जब सुबह घर से गया तो पत्नी घर पर सोई हुई थी। दिन में पत्नी का फोन आया कि शाम को अनार लेते आना। अनार लेकर जब वो घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी। बडगाम के हर शख्स के पास बीवी के गायब होने की कोई न कोई कहानी जरूर थी, लेकिन इन्हें ये नहीं पता था कि इन सबकी पत्नी एक ही थी। नाम कई थे, लेकिन लड़की एक थी।

कई लोगों ने पत्नी के गायब होने की दर्ज करवाई रिपोर्ट

जब पत्नियों के गायब होने की कई शिकायतें आ गई तो पुलिस ने जांच शुरू की। ये हर शख्स के घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुई थी। दरअसल शुरुआत में ही इस लड़की ने रईस लोगों से रिश्ते बनाए। इसने साजिश में कई दलालों को भी शामिल किया था जो इसके लिए रिश्ते ढूंढते थे। पहली शिकायत इस महिला के खिलाफ बडगाम के मीर नाम के एक शख्स ने 4 जुलाई को लिखवाई थी।

पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू की और अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है इसने कितने और लोगों के साथ निकाह किया है। एक वकील के मुताबिक अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं।

107 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close