google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जम्मू

हम ईद नहीं मनाएंगे : रोजा इफ्तार की तैयारी में जुटे थे हमारे जवान;  घने कोहरे और बारिश की आड़ में बुज़दिल आतंकियों ने बरसा दी गोलियां 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अरमान अली की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सांगियोटे गांव के लोग आर्मी के ट्रक पर आतंकी हमले की वजह से आज, यानी शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे। दरअसल, यह ट्रक इसी गांव के लोगों के इफ्तार के लिए फल और अन्य सामान ले जा रहा था। राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट ने इफ्तार पार्टी के लिए यह व्यवस्था की थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सांगियोटे गांव में शाम 7 बजे यह कार्यक्रम होने वाला था। इसमें 4 हजार से ज्यादा लोग शामिल होने वाले थे। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग था, तभी हाईवे पर भिंबर गली के पास भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे और बारिश के बीच इस पर हमला कर दिया।

सांगियोट पंचायत के सरपंच मुख्तियाज खान ने कहा कि इफ्तार में आमंत्रित लोगों में वह भी शामिल थे। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि जब हमारे पांच जवान शहीद हो गए हैं, ऐसे में हम इफ्तार कैसे कर सकते हैं। हमें जब खबर मिली तो गांव में मायूसी छा गई। हम भी वहां जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली। उन्होंने कहा कि गांव वाले शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे। हम केवल नमाज अदा करेंगे।

अब तक 12 लोग हिरासत में लिए गए

इस बीच सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस बाटा-डोरिया क्षेत्र के घने जंगल में बड़ा तलाश अभियान चला रही है। ड्रोन और खोजी कुत्तों, हेलिकॉप्टर से आतंकियों की तलाशी की जा रही है। अब तक 12 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया, 36 राउंड गोलियां दागीं

IB रिपोर्ट के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि आतंकियों ने हमले के लिए स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने इस हमले को कटरा हमले के पैटर्न पर ही अंजाम दिया है। IB ने गृह मंत्रालय और NIA को बताया कि ट्रक पर करीब 36 राउंड गोलियां दागी गई थीं। स्टील बुलेट का भी इस्तेमाल किया गया था।

शहीदों की पहचान लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह के रूप में हुई है। इनमें से लांस नायक देबाशीष बसवाल ओडिशा के रहने वाले हैं, अन्य चार शहीद पंजाब के निवासी हैं।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close