google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जम्मूजम्मू कश्मीर

श्रद्धा जैसा कांड…डॉक्टर सुमेधा को बॉयफ्रेंड जौहर ने चाकू से गोदकर मार डाला, होली पर गई थी घर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अरमान अली की रिपोर्ट 

जम्मू । दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला। युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा के पुत्री कमल किशोर शर्मा के रूप में की है। जो तालाबा तिल्लो (जम्मू) की रहने वाली थी, जबकि आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई पुत्र महमूद गनई के रूप में हुए है। आरोपी जौहर गनई का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलोनी में रहता है।

आरोपी शख्स का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

सूचना मिलने के बाद जब पुलिस जौहर के जानीपुर स्थित घर गई तो घर का गेट बाहर से बंद था। इसके बाद पुलिस घर के अंदर घुसी तो डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, जबकि आरोपी जौहर के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सुमेधा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी शख्स की हालत गंभीर है। उसका जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

सुमेधा एमडीएस कर रही थी

सूत्रों के मुताबिक, मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी के जौहर के बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने जम्मू के डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई की थी। सुमेधा शर्मा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर से बाहर एक कॉलेज से एमडीएस कर रही थी। डॉ. सुमेधा शर्मा होली पर घर आई थी। 7 मार्च को वो जानीपुर अपने प्रेमी के घर गई थी। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस दौरान जौहर ने किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से सुमेधा की हत्या कर दी, उसके बाद उसी चाकू से खुद आत्महत्या की कोशिश की। जिससे जौहर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी और मृतका के परिवार इस मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

श्रद्धा वॉकर की मई में आफताब ने की थी हत्या

बता दें, दिल्ली पुलिस ने पिछले साल मई महीने में मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वॉकर की हत्या का खुलासा किया था। इस मामले में श्रद्धा के प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। आफताब पर आरोप है कि उसने श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें फ्रीज में रखा था।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close