google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gondaउतरौलाकरनैलगंजतरबगंजबलरामपुर

गोंडा नगर पालिका पर सपा का कब्जा, बलरामपुर में 2 नगर पालिका और 1 नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

गोंडा/बलरामपुर। जिले के दो नगर पालिका बलरामपुर सदर एवं उतरौला नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायत के लिए 4 मई को हुए मतदान के बाद 13 मई को मतगणना हुई।

जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी। जिले की 2 नगर पालिका और 1 नगर पंचायत की सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि 2 नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हुए है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सकी है।

जिले के तीन स्थानों बलरामपुर , उतरौला एवं तुलसीपुर में मतगणना स्थल बनाए गए। बलरामपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना मंडी समिति में हो रही है। जब उतरौला नगर पालिका परिषद की मतगणना केजी इंटर कालेज में हो रही है। इसी नगर पंचायत तुलसीपुर, गैसडी, पचपेड़वा की मतगणना मंडी समिति तुलसीपुर में हुई।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर सदर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाबान अली को 7588 मतों से हराया।बीजेपी प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु को 16955 मत मिले। जबकि बीएसपी के शाबान अली को 9367 तथासपा की इशरत जमाल को 9129 मत मिले।

उतरौला नगर पालिका परिषद की सीट भाजपा ने सपा को हराया है। भाजपा प्रत्याशी सविता गुप्ता ने सपा समर्थित उम्मीदवार एजाज मलिक को 305 मतों से हराया। तुलसीपुर नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कहकशा फिरोज ने भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता को 3804 मतों से हराया। कहकशा फिरोज को 7703 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 3899 मत मिले। पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी रवि वर्मा ने मंजूर आलम को 765 मतों से हराया। सबसे दिलचस्प मुकाबला गैसडी नगर पंचायत के लिए हुआ। जहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रिंस वर्मा ने सपा प्रत्याशी कमालुद्दीन को 163 मतों से हराया।

इसे भी पढें  जिलाधिकारी ने ढेमवाघाट बाढ़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

गोंडा नगर पालिका पर सपा की उजमा राशिद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की लक्ष्मी रायचंदानी को हराया। सपा प्रत्याशी ने 3443 वोटों से जीत दर्ज की। तरबगंज नगर पंचायत से भाजपा के कमलेश कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की है।

गोंडा नगर पालिका परिषद

उजमा राशिद (सपा) 18805 जीते

लक्ष्मी रायचंदानी (बीजेपी) 15362 हारे

3443 वोटों से सपा प्रत्याशी उजमा राशिद विजयी घोषित।

करनैलगंज नगर पालिका परिषद

राम लली (बीजेपी) 8757 जीते

रजिया खातून (सपा) 8407 हारे

350 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी राम लली विजयी घोषित।

नवाबगंज नगर पालिका परिषद

सत्येंद्र कुमार सिंह (निर्दलीय) 5013 जीते आकांक्षा सिंह (निर्दलीय ) 4391 हारे जनार्दन सिंह (बीजेपी) 150 हारे डॉ. सफीक अहमद (सपा) 590 हारे।

622 वोटों से निर्दलीय सत्येंद्र कुमार सिंह विजयी घोषित।

कटरा बाजार नगर पंचायत

शमा परवीन (सपा) 3268 जीते निसार अहमद अंसारी (निर्दलीय) 1968 हारे अर्जुन प्रसाद तिवारी (बीजेपी) 1520 हारे।

1300 वोटों से सपा प्रत्याशी शमा परवीन विजयी घोषित

नगर पंचायत मनकापुर

दुर्गेश कुमार सोनी( भाजपा) 2925 वोट

राम कृपाल राहुल( सपा) 2034 वोट

891 वोट से बीजेपी के दुर्गेश कुमार सोनी विजई घोषित किए गए।

इसे भी पढें  भारत अब घुसपैठियों के लिए 'खाला' का घर नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

खरगूपुर नगर पंचायत

ममता रस्तोगी (बीजेपी) 3035

नसरीन (सपा) 2210

825 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी ममता रस्तोगी विजयी घोषित।

परसपुर नगर पंचायत

वासुदेव सिंह (बीजेपी) 4491 जीते

अजय प्रताप सिंह (सपा) 2752 हारे

1739 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी वासुदेव सिंह विजयी घोषित।

तरबगंज नगर पंचायत

कमलेश कुमार पांडेय (बीजेपी) 5093 जीते

अशोक कुमार सिंह (निर्दलीय) 4097 हारे

996 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश कुमार पांडेय विजयी घोषित।

धानेपुर नगर पंचायत

उमा देवी (बीजेपी) 4035 जीते

आसमा (निर्दलीय) 3075 हारे

960 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी उमा देवी विजयी घोषित।

बेलसर नगर पंचायत

सुशीला देवी (सपा) 7716 जीते

विद्या (बीजेपी) 7284 हारे

432 वोटों से सपा प्रत्याशी सुशीला देवी विजयी घोषित।

गोंडा के मनकापुर में वार्ड 1- पटेल नगर से सभासद प्रत्याशी बैजन्ती भाजपा, 2- भगतसिंह नगर सभासद प्रत्याशी प्रेम चंद्र भाजपा, 3- गायत्री नगर सभासद प्रत्याशी सारिका सिंह भाजपा ने जीत दर्ज की। मनकापुर नगर पंचायत में भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी ने 885 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के रामकृपाल राहुल हारे।

गोंडा की करनैलगंज नगर पालिका परिषद

वार्ड नंबर 1 हनुमानगंज बरदही बाजार से सभासद प्रत्याशी गीता देवी निर्दलीय विजयी।

इसे भी पढें  सरकारी नाले की जमीन पर लगे हरे आम के पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, न हो रही निलामी और गायब हो गई लकड़ियां, वीडियो ? देखिए

वार्ड नंबर 2 रवि दासनगर से सभासद प्रत्याशी रवि कुमार निर्दलीय विजयी।

वार्ड नंबर 3 सकरौरा पश्चिमी आंशिक से सभासद प्रत्याशी अनसरिया खातून निर्दलीय विजयी।

वार्ड नंबर 4 कुम्हार गढ़ी से सभासद प्रत्याशी अजय कुमार भारतीय जनता पार्टी से विजयी।

वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर से सभासद प्रत्याशी लक्ष्मी कश्यप निर्दलीय विजयी।

मनकापुर नगर पंचायत- नगर पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामकृपाल राहुल को हराया। 885 वोटो से विजयी घोषित किए गए।

मनकापुर नगर पंचायत से जीते सभासद प्रत्याशी

वार्ड संख्या जीते – वार्ड संख्या 1 पटेल नगर वैजयंती सिंह (भाजपा) जीते वार्ड संख्या 2 भगत सिंह प्रेमचंद (भाजपा) जीते वार्ड संख्या 3 गायत्री नगर सारिका सिंह (भाजपा) जीतीं वार्ड संख्या 4 जवाहर नगर विजय लक्ष्मी (निर्दल) जीतीं वार्ड संख्या 05 गांधीनगर दुर्गेश कुमारी (भाजपा) जीतीं वार्ड संख्या 06 शास्त्री नगर निर्विरोध वैभव सिंह जीते वार्ड संख्या 07 रफीनगर अब्दुल मन्नान (निर्दल) जीते वार्ड संख्या 08 राजेन्द्र नगर श्याम नरायन (भाजपा) जीते वार्ड संख्या 09 आजाद नगर निर्विरोध विकास हांडा (भाजपा) जीते वार्ड संख्या 10 सुभाष नगर अजय जायसवाल (निर्दल) जीते।

नगर पंचायत- परसपुर

परसपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 चमर टोलिया से सभासद प्रत्याशी अर्जुन गुप्ता निर्दलीय विजयी।

परसपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 आटा दक्षिणी से सभासद प्रत्याशी गीता सपा से विजयी।

111 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close