google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भागलपुर

‘हमरा राशि में ऐ सोना बदमाशी लिखल बा’; दबंग दुल्हनिया ने कटृटा लहराकर खूब लगाए ठुमके, वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

प्रशांत झा की रिपोर्ट 

बांका: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुल्हन देसी कट्टे के साथ ठुमका लगा रही है। ठुमका लगाने के बाद दूल्हे को वरमाला पहनाती है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बांक जिले का है। जानकारी के अनुसार, पंजवारा थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। शादी में दुल्हन ने पहले देसी कट्टे के साथ भोजपुरी गाना ‘हमरा राशि में ऐ सोना बदमाशी लिखल बा’ पर जमकर ठुमका लगाया, इसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में सजी दुल्हन देसी कट्टे के साथ डांस कर रही है। बैक ग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। इस दौरान उसके साथ अन्य लड़कियां भी डांस कर रही है। दुल्हन की कट्टे के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि NBT नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, पंजवारा थाना इलाके से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना इलाके से बारात आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाला की बारी आई। जयमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच सजाया गया था। दुल्हन जयमाला के लिए मंच की सीढ़ियों पर चढ़ने लगी। लोग पहले से ही वहां डांस कर रहे थे। दुल्हन भी मंच पर देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए और फिर बाद में दूल्हे को वरमाला पहनाई।

इसे भी पढें  "आजमगढ़ में भारत बंद के दौरान सपा-बसपा और भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, शहर में जाम और सुरक्षा के कड़े इंतजाम"

दुल्हन के साथ शादी समारोह में मौजूद अन्य लोग भी खूब ठुमके लगाए। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इलाके में दुल्हन का देसी कट्टे के साथ डांस करना चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

134 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close