google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

सलोनी ने छठवीं मंजिल की बालकनी से लगा दी छलांग ; वजह आपको हैरत में डाल देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा: आगरा (Agra Samachar Darpan 24) में एक 17 साल की युवती ने छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती एक मकान में खाना बनाने और बच्चों की देखभाल का काम करती थी। युवती की मौत इलाके में पहेली बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग से छलांग लगाने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ा था, पुलिस युवती की मौत का कारण पता करने में जुट गई है।

थाना न्यू आगरा के कैलाश विहार में रंगजी हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 610 में सिमी आनंद रहती हैं। उनके घर पर नगला बुढ़ी की रहने वाली 17 साल की सलोनी मेड का काम करती थी। बुधवार रात करीब 8 बजे सलोनी ने छठवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। अपार्टमेंट के चौकीदार ने बताया कि जब सलोनी गिरी थी तो तेजी से आवाज हुई। देखा तो सलोनी लहुलुहान हालत में पड़ी थी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।

डेढ़ माह पूर्व ही आयी थी काम पर

थाना न्यू आगरा प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि करीब 62 साल सिमी आनंद विधवा महिला हैं। उनके घर कविता और सलोनी नाम की दो लड़कियां काम करती थीं। दोनों लड़कियां खाना बनाने और सिमी आनंद की बेटी के दो बच्चों की देखभाल का काम करती थीं। सलोनी को काम पर आए हुए एक से डेढ़ माह हुआ था। पूछताछ में सहकर्मी कविता ने बताया कि सलोनी गुस्से में नीचे से आयी थी। उसने पहले अपना मोबाइल ईंट से तोड़ दिया। इसके बाद वह नीचे कूद गई।

वैष्णो देवी की यात्रा पर गए परिजन

नगला बूढ़ी की रहने वाली सलोनी के पिता गोविंद जूता कारीगर हैं। वे अपनी पत्नी के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस कई पहलूओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सलोनी की किसी लड़के से दोस्ती थी। आशंका है कि उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह बहुत गुस्से में थी। उसने छठवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close