google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिलासपुर

कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

मस्तुरीः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में आज रविवार को लोहर्सी बाजार में जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।

इस बाजार हाट नुक्कड़ सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के पदाधिकारियों व पूर्व विधायक, जिलापंचायत सभापति सहित वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर भाजपा सत्ता में आने का काम किया क्योंकि ऊनको झूठबोलने की महारत है।भाजपा ने देशवासियों और किसानों को सिर्फ धोखा दिया छला है।

सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बताया कि सच्चाई की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करवा दिया गया। केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार के कारनामों को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाह की शासन चला रही है।लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है नफरत फैलाकर भाईचारे पर आघात पहुचाया जा रहा है।आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है लोकतंत्र ,संविधान खतरे में है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सरकारी विद्यालयों में दलित छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इसलिए ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू किया है।कांग्रेस ने देश को आजाद कराया है और अब उसे बचाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस की ही है।हम हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सत्याग्रह आंदोलन को गांव गांव तक ले जाकर राहुल गांधी की संदेश को पहुचाने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम को अंतिम रुप देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने संबोधित करते हुए कहा जबसे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जनहितैषी न होकर जन विरोधी सरकार है जो भी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाऐगा तो उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाएगा।राहुल गांधी शहीद के बेटे हैं जिनके परिवार ने देश के लिए जान गंवा दिया।राहुल गांधी जब कोई मुद्दा जो जनहित से संबंधित है तो उन्हें बोलने नही दिया जाता और उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है।इसका मतलब है कि मोदी व भाजपा सब एकजुट होकर देश को लुट रहे हैं।राहुल गांधी जब से भारत जोडो यात्रा निकाली है तब से ही भाजपा घबरा गई।भाजपा का जनाधार घट रहा है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार बढा ।हमेशा कांग्रेस ने जनता के हित में लडा है जिसका उदाहरण आजादी की लडाई से लगाया जा सकता है।जिसने कभी आजादी की लडाई मैं भाग नही लिया क्या हमें सिखाएंगे की राष्ट्र भक्ति क्या होती हे। केंद्र सरकार ने जो साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करवाई है,उसकी सजा जनता देख भी रही है और उसका परिणाम आने वाले चुनाव में मिलने वाला भी है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ज़ालिम ने हत्या करने के बाद टुकड़ों में शव को काटा और जला दिया ; चार साल पहले किया था प्रेम विवाह 

हम नुक्कड़ सभा के माध्यम से हाट बाजारों में जाकर बताऐंगे राहुल गांधी ने जो भारत जोडो यात्रा किया उससे केंद्र सरकार भाजपा में घबराहट होने लगी है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादे किए है उन्हें उन्हें सरकार बनते ही पुरा किया, भाजपा दोगली पार्टी है जो सत्य बोलने वालों को प्रताड़ित करती है।भाजपा के राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।नागेंद्र राय ने सभी लोगो से नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपील किया कि हर बाजार में नुक्कड़ सभा कर जनता को भाजपा की कुनीतियों से अवगत कराना है।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्लॉक किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किया और संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव व युवानेता अशोक राजवाल ने किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय, पूर्व कांग्रेस छाया विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेसी में मनोहर कुर्रे, जयंत मनहर,कमल डहरिया,जी एस जोहर,जिला महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे,पीछडा वर्ग प्रदेश सचिव अशोक पटेल, ब्रम्हदेव सिह,लखन टंडन, अशोक सुर्यवंशी,बादल खुटे, सुभाष टंडन, नेत्र टंडन,मुन्नी बाई,बीडी महंत, लक्ष्मण बैगा, मालिक राम सरपंच,भाऊ पाठक,पंकज विशाल ,मणिशंकर श्रीवास, बिहारी साहू राजू तिवारी, सुनील गुज्जर,नंदकुमार, अमृत लाल साहू, मनसा राम साहू,छोटे लाल साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  कचहरी परिसर में महिला वकील की कोट से निकले इतने सारे नोट कि सब चौंक गए…देखिए वीडियो ?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close