google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

“सारस” पर “सियासत” खेलते हुए अखिलेश यादव ने पढ़िए क्या क्या कह डाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर: उत्तर प्रदेश में सारस को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। मंगलवार को अखिलेश यादव कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने आरिफ के दोस्त सारस का हाल जाना। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज से सारस का दीदार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचा, तो उन्हें महाराजगंज जेल भेज दिया गया। सारस से मिलने गया तो उसे चिड़ियाघर भेज दिया गया। मैं जिससे भी मिलता हूं, उस पर कार्रवाई हो जाती है। उन्होने कहा कि अब मैं सोंच रहा हूं कि अन्याय कर रहे अधिकारियों से मुलाकात करूं, जिससे उन पर कार्रवाई हो सके।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। सपा ने खटिक विकास समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति के वोटरों को साधने की कोशिश की है। सपा बीएसपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने मंच से स्पष्ट कर दिया है, कि सभी कार्यकर्ता और नेता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाएं।

राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह में शामिल होने से पहले अखिलेश यादव विधायक अमिताभ वाजपेई, विधायक मो हसन रूमी और महानगर अध्यक्ष के साथ कानपुर प्राणी उद्यान सारस से मिलने के लिए पहुंच गए। अखिलेश यादव ने जू के डॉयरेक्टर और डॉक्टरों से सारस का हाल जाना। इसके साथ ही उसे सीसीटीवी फुटेज से सारस को देखा। आरिफ के दोस्त सारस को बीते शनिवार को कानपुर लाया गया था। आरिफ से जुदा होने के बाद सारस ने खाना-पानी छोड़ दिया था। जिसे लेकर बीते सोमवार को सपा विधायक अमिताभ वाजपेई आरिफ की फोटो लेकर चिड़ियाघर गए थे। उन्होने कहा था कि सारस के बाड़े में आरिफ की फोटो लगा दी जाए तो, सारस खाना खाने लगेगा।

सारस की आजादी को छीना गया

अखिलेश यादव ने कहा कि आरिफ वो व्यक्ति है जिसने सारस की सेवा की है। आरिफ ने सारस की जान बचाई है। आरिफ की मित्रता सारस से हो गई है। वन विभाग और उससे संबंधित साइंटिस्ट और जानकार लोग हैं। उन्हे मदद करनी चाहिए थी, आरिफ और सारस की। सारस आरिफ के साथ आजादी में रह रहा था। सारस की आजादी को छीन लिया गया है। यह कोई कानून नहीं कहता है कि आप सारस की आजादी छीन सकते हैं।

इरफान के साथ हो रहा अन्याय

अखिलेश यादव ने कहा कि इरफान के साथ अन्याय हो रहा है। अन्याय इस लिए हो रहा है कि इरफान समाजवादी पार्टी का है। यह नहीं कहूंगा कि वो मुस्लिम है। बीजेपी की सोची समझी रणनीति है, सपा के नेताओं और विधायकों को झूठे मुकदमें लगाओ, यह साजिश है।

यह लोग सुनना नहीं चाहते हैं

जब राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली गई। सपा के आजम खां की सदस्यता छीन ली, उनके बेटे अब्दुल्ला की सदस्यता छीन ली। हम आप लोग अपनी बात कहने जाएंगे, प्रदर्शन करने जाएंगे तो केस दर्ज हो जाएगा। यह लोग मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सुनना नहीं चाहते हैं।

कोर्ट का फैसला स्वीकार है

अतीक अहमद के सवाल पर कहा कि जेल में रहकर के उससे पर्चा भरवाने के लिए कौन-कौन से अधिकारी और बीजेपी के नेता मिले रहे। जो कोर्ट का फैसला है वो सब को स्वीकार होगा। सरकार ने जिसे सुरक्षा मुहैया कराई थी। उसके दो गनरों की को मार दिया गया। इसके लिए सरकार का फेलीयर है। मैंने सुना है कि सारस और बाराहसिंघा के लिए सेंचुरी बनाना चाहते हैं। लेकिन जो सांड़ सड़को पर घूम रहे हैं, उनके लिए भी सफारी बनानी चाहिए।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close