google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

करौली सरकार के दरबार में मिलती है एक चमत्कारी ईंट जिसकी कीमत सुन चकरा जाएगा सिर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुरः यूपी के कानपुर में करौली सरकार झाडफूंक-हवन अनुष्ठान कर बड़ी-बड़ी बाधाओं और बीमारियों को दूर करने का दावा करते हैं। बताया गया कि करौली सरकार (kanpur Karauli Sarkar) के दरबार में आने वाले भक्तों को एक चमत्कारी ईंट बेंची जाती है। बाबा के आश्रम में मिलने वाली एक ईंट की कीमत सुनकर आप के होश उड़ जाएंगे। बाबा के जो भी भक्त अपने मकान का निर्माण कराते हैं, वो आश्रम से मिलने वाली ईंट को नींव में जरूर लगाते हैं। आश्रम में इस एक ईंट की कीमत 5100 रुपए है। बाबा का दावा है कि इस ईंट को मकान की नींव में लगाने से बाधाएं दूर होती हैं, इसके साथ ही बीमारियां भी दूर होती हैं।

करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। तीन साल पहले संतोष सिंह भदौरिया से करौली सरकार बन गए थे। बाबा ने मात्र तीन साल में आडंबर का दरबार लगाकर अकूत संपत्ति बना ली। अब उसकी लवकुश आश्रम में खुद की सरकार चल रही है। करौली शंकर महादेव दरबार का साम्राज्य 14 एकड़ में फैल गया। बाबा अपने आश्रम में झाड़फूंक-तंत्रमंत्र और हवन कर के लग्जरी जिंदगी जी रहा है। लेकिन बाबा के ही कुछ भक्तों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरों की बाधाएं दूर करने वाले बाबा के ऊपर बड़ी मुसीबत आने वाली है।

5100 की है एक ईंट

आप को यह भी पसंद आ सकता है  चलती कार के बोनट पर बैठ गई दुल्हन तो ट्रैफिक पुलिस ने क्या किया? पढिए पूरी खबर को 

करौली सरकार के आश्रम की ईंट खूब चर्चा में बनी हुई है। वैसे तो भट्टे में तैयार होने वाली एक ईंट की कीमत 10 से 12 रुपए होती है। जिससे बड़े-बड़े मकान और अर्पाटमेंट और बहुमंजिला इमारतें तैयार की जाती हैं। लेकिन करौली सरकार के आश्रम में मिलने वाली एक ईंट की कीमत 5100 रुपए हैं। यह चमत्कारी ईंट बाबा के लवकुश आश्रम में ही तैयारी की जाती है। इस ईंट को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में रखा जाता है। जिसकी सिक्योरिटी में बाबा के गुर्गें 24 घंटे तैनात रहते हैं।

नाकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं!

करौली शंकर महादेव दरबार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया का दावा है कि आश्रम की यह ईंट सिद्ध होती है। इस ईंट को मकान में लगाने से घर में किसी तरह की बाधाएं और नाकारात्म शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर सकती हैं। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देती हैं। आश्रम की ईंट को विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों से सिद्ध किया जाता है। कई भक्त तो ईंट को नींव में लगाने के साथ ही घरों की दीवारों और छतों पर भी लगाते हैं। कई भक्त सात, ग्यारह या फिर पांच ईंट मकानों में लगाते हैं। हालात यह हैं कि बाबा चाहें तो आश्रम की मिट्टी बेंच दें, तो भक्त मिट्टी भी खरीदने लगेंगे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ‘मुंडेरा बाजार’ हो गया 'चौरी चौरा' तो ' तेलिया अफगान' बदलकर हुआ 'तेलिया शुक्ला'

बाबा का आश्रम किसी माया नगरी से कम नहीं

करौली सरकार बाबा का आश्रम किसी माया नगरी से कम नहीं है। नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की पिटाई के बाद बाबा अचानक सुर्खियों में आ गए है। बाबा के आश्रम और उनसे जुड़े कई रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं। 

करौली बाबा के दरबार में कदम रखते ही भक्तों की जेबें ढीली होने लगती हैं। डॉक्टर की पिटाई के बाद अब बाबा के भक्त मुखर होकर बोलने लगे हैं। झारखंड के नंद किशोर की पिता बीते दो महीने से आश्रम से लापता हैं। उन्होने भी बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बाबा हर एक बात का पैसा वसूलते हैं। उनका आरोप है कि बाबा के सोशल मीडिया में पड़े वीडियो लोगों को भ्रमित करते हैं।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close