google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अलीगढ़कासगंज

दारोगा ने की आत्महत्या, सवाल- खुद को क्यों मारा? पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दरोगा ने ड्यूटी से लौटकर अपने किराये पर लिए कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा। एसपी ने बुधवार की देर रात में ही मौका मुआयना किया। गुरुवार सुबह दरोगा से हेड कांस्टेबल भाई ने एक महिला के खिलाफ एफआईआर लिखाई और आरोप लगाया कि महिला के ब्लैकमेल करने के कारण भाई ने जान दी है। पुलिस ने दोपहर में हाथरस की महिला हिरासत मे ले लिया। लेकिन महिला के दावे के बाद पुलिस सकते में आ गई।

एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित के मुताबिक घटना कासगंज के सोरोजी थाना क्षेत्र की है। दरोगा त्रिमल सिंह (50) सोरोजी थाने में ही तैनात थे। गंगा लॉज में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। बुधवार की देर रात को ड्यूटी करने के बाद कमरे पर गए थे। थोड़ी देर बाद साथी पुलिसकर्मी भी कमरे पर पहुंचा। उसे कमरा अंदर से बंद मिला। कोशिश के बाद भी कमरा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से झांका। देखा, दरोगा पंखे पर फंदे से झूल रहे थे। थाना पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। दरोगा को फंदे से उतारा। अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा त्रिमल आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के चमरौला गांव के निवासी थे।

महिला के खिलाफ FIR, महिला बोली मैं त्रिमल की पत्नी…

इसे भी पढें  खास खबर ; ताला उद्योग पर लगा ताला ; तीन सौ कारखाने हुए बंद

दरोगा के दो भाई भी पुलिस में हैं। दोनों कासगंज जिले में ही तैनात हैं। थाना ढोलना में तैनात दरोगा के एक भाई हरिओम प्रकाश ने पुलिस अफसरों को एक मोबाइल नंबर दिया और बताया कि यह नंबर हाथरस जिले के मुरसान कस्बा की रहने वाली महिला का है। इसी महिला के प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के कारण त्रिमल ने आत्महत्या की हैं। जिस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने एक टीम ने महिला को हिरासत में ले लिया, लेकिन महिला के बयान से केस में नया मोड़ आ गया।

महिला ने पुलिस से पूछताछ में दावा किया कि वह दरोगा त्रिमल की पत्नी हैं। दरोगा से उसे दो बेटियां भी हैं। दावा किया कि 2009 में दरोगा की तैनाती हाथरस के मुरसान कस्बे में थी। तब से दरोगा संपर्क में थे। दरोगा ने उसके पूर्व पति से तलाक भी कराया था और उसे खुद पत्नी बना लिया। पुलिस गुरुवार को दिनभर महिला के आरोप और दावों की जांच में जुटी है रही। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही हैं। एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित का कहना है कि महिला ने खुद को दरोगा की पत्नी बताया है। सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  सन्नाटे में गूंजती चीख़ : कासगंज गैंगरेप पीड़िता ने 1098 पर खुद को बचाया, जब अपनों ने चुप्पी ओढ़ ली

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close