google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

VEDIO गुरुकुल शिक्षण संस्थान में क्षेत्रीय विधायक ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गुरुकुल शिक्षण संस्थान में क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के द्वारा क्षेत्रीय विधायक को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि 26 जनवरी 1950 हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इसी उपलक्ष में प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं यही बच्चे बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, सेना के जवान और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश की सेवा करने का काम करेंगे।

मुख्य अतिथि ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर दुनिया को शांति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि का बच्चों ने परेड के साथ अगवानी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अचल कुमार तिवारी एवं संचालन सुरेश तिवारी ने किया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=PxVnSk4qU6g[/embedyt]

विद्यालय की छात्रा खुशी, मीनू और गरिमा के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल चले हम गीत पर रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यापक उमेश तिवारी के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कुलदीप मेराज और साथी गण के द्वारा शेर दिल इंडियन पर रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे करतब दिखाए।

कार्यक्रम के अंत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया तो वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिकेश कुशवाहा, फागू राज कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, श्रवण आर्य, अर्जुन गुप्ता, राधेश्याम कुशवाहा, कमलेश कुमार, माधुरी, मनोरमा, रितु, निक्की, पूनम, अंजलि सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं आमजन उपस्थित थे।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close