google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजनीति

यूपी विधान परिषद चुनाव: पांचों सीटों पर भाजपा-सपा में मुकाबला, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
68 पाठकों ने अब तक पढा

विनय कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की पांच विधान परिषद की सीटों के चुनाव में भाजपा और सपा आमने-सामने हो गई है। इससे भाजपा और सपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। बाकी निर्दल और शिक्षक गुट के उम्मीदवार सपा भाजपा का खेल बिगाड़ने में जुटे हैं। विधान परिषद की पांच सीटों पर 63 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें सबसे ज्यादा गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक की सीट पर 24 उम्मीदवार मैदान में है। बाकी कानपुर- उन्नाव खंड स्नातक सीट पर 10 उम्मीदवार, बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर 10 उम्मीदवार, प्रयागराज- झांसी शिक्षक सीट पर 10 उम्मीदवार, कानपुर- उन्नाव शिक्षक सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में है। खंड स्नातक की 3 सीटों और 2 शिक्षक सीटों पर 30 जनवरी को मतदान होना है। 2 फरवरी को मतगणना है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- पार्टी के सभी विधायक जीतेंगे

खंड स्नातक की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन शिक्षक की दो सीटें शिक्षक गुट के पास हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि खंड स्नातक की बरेली-मुरादाबाद सीट पर जय पाल सिंह व्यस्त, कानपुर-उन्नाव सीट पर अरुण पाठक और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा उम्मीदवार बनाए गए है। जबकि शिक्षक विधायक के लिए कानपुर-उन्नाव सीट पर वेणु रंजन भदौरिया और झांसी-प्रयागराज सीट पर डॉ बाबू लाल तिवारी भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं। सभी जीतकर सदन जाएंगे।

सपा के अवधेश मिश्र ने बताया कि गोरखपुर-‌फैजाबाद सीट पर करुणाकांत मौर्य, मुरादाबाद-बरेली सीट पर शिव प्रताप सिंह और कानपुर-उन्नाव सीट पर कमलेश यादव सपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। शिक्षक विधायक के लिए प्रयागराज-झांसी सीट पर एसपी सिंह और कानपुर-उन्नाव सीट पर प्रियंका को सपा उम्मीदवार बना रखा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने बताया कि विधान परिषद की पांच सीटों का चुनाव 39 जिले में होना हैं। इसमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर है।

उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। पूर्व विधायक स्व जमुना प्रसाद मिश्र के पुत्र अनिल मिश्र ने कहा कि खंड स्नातक की 3 और शिक्षक की 2 जोड़कर 5 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। इस चुनाव में भाजपा और सपा के बड़े-बड़े नेता चुनावी प्रचार में जुटे हैं।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close