google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

हैवानियत : अंतिम संस्कार से पहले शव को देखने गई गांव की ही एक दस वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में दस वर्षीय बालिका के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। बालिका के साथ हुई दरिंदगी से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के ही दो युवकों ने दस वर्षीय बालिका को तमंचे की नोंक पर जबरन खींच ले गए। बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बता दें कि सुरीर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। गांव वालों को जानकारी हुई तो वहां भीड़ लग गई।

युवक का शव देखने गई थी बच्ची

अंतिम संस्कार से पहले शव को देखने के लिए गांव की ही एक दस वर्षीय बालिका भी गई थी। वहां से उसे घर लौटने में देर हो गई। पीड़िता रात दस बजे शोकाकुल परिवार वाले घर से अपने घर के लिए आ रही थी। इसी समय गांव के दो युवकों ने मानवीयता की सभी हदें पार कर दी।

आरोपियों ने मासूम को रास्ते से एक घर के अंदर घसीट ले गए। मासूम व चीखती या चिल्लाती इससे पहले ही आरोपियों ने उसके सामने तमंचा तान दिया। इसके बाद तमंचा के बल पर एक-एक करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मासूम को वहीं बेसुध अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने के बाद घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिसक गई। इसके बाद वह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close