google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेश

बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे से राहत लेकिन ठंड का प्रकोप जारी, जानिए कैसा रहेगा मौसम आपके इलाके में?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा कामकाज के लिए घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। आज रविवार 8 जनवरी को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत है।

पश्चिम यूपी के जिलों में आज कोहरा कम है लेकिन बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। यूपी में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण शनिवार को आगरा में विजिबिलिटी 0 तक पहुंच गई थी। ठंड और शीतलहर की वजह से लोग घरों में कैद हो गए थे। शनिवार को घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

जिसके कारण यूपी से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही थी। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी महसूस हुई। पश्चिम यूपी में इस सप्ताह घना कोहरा देखने को मिला। लेकिन आज रविवार को कोहरे से कुछ राहत है। दो दिन पहले यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहपुर रहा था। जिसका तापमान 3.2 डिग्री रहा था।

शनिवार को यूपी के जिलों में तापमान औसत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

वातावरण में नमी के कारण हवा में गलन बढ़ेगी। पश्चिम यूपी के जिलों में आज रविवार को सुबह की शुरूआत बर्फीली हवाओं के साथ हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम तो साफ है लेकिन बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close