google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

“रितेश” बना ‘अरमान’ और रुखसाना को लिया निकाह में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा। प्यार में इस कदर पागल हो जाएंगे लोगो को अहसास तक नही था इस बात का मालूम भी नही था एक हिंदू लड़के ने प्यार पागल हो अपनी सनातन धर्म को छोड़कर मुस्लिम लड़की के प्यार के चक्कर में मुस्लिम बन जाएगा।

घटना गढ़वा जिले बंशीधर नगर गढ़वा के एक लड़के ने प्यार में पागल गढ़वा थाने के दुबे मरहटिया गांव निवासी रितेश चौधरी पिता स्व बुधन चौधरी ने इस्लाम धर्म कबूल कर अरमान बना और श्री बंशीधर नगर के बरडीहा गांव निवासी रुकसाना खातून पिता मजमुद्दिन अंसारी से निकाह कर लिया।

जानकारी के अनुसार रितेश बरडीहा गांव निवासी अपने नाना यदुनाथ चौधरी के घर रहता था यही मजमुद्दीन अंसारी की बेटी रुखसाना से रितेश का प्यार हो गया। 3 वर्ष पूर्व दोनों घर से भाग गए। बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व दोनों बरडीहा गांव आए‌। यहां रितेश ने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। सनातन धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। धर्म परिवर्तन के प्रमाण स्वरूप गांव वालों को डाल्टेनगंज स्थित नोटरी पब्लिक में किए गए एफिडेविट भी दिखाया। एफिडेविट में रितेश ने कहा है कि बगैर किसी जोर-जबर्दस्ती व प्रलोभन का उसने इस्लाम धर्म अपनाया है। इस्लाम धर्म के सभी कायदे कानून मानेगा‌। चर्चा के अनुसार रितेश और रुकसाना ने रेहला में निकाह किया है। निकाह लड़की के संबंधियों ने संपन्न कराया है।

इस संबंध में मजमुद्दीन अंसारी ने कहा कि दो-तीन दिन पूर्व दोनों घर आए थे। रितेश किस जाति धर्म का है मालूम नहीं है। धर्म परिवर्तन की बात भी नहीं जानते हैं‌। मेरी बेटी रुखसाना 4 वर्ष पूर्व घर से फरार हो गई थी। निकाह के संबंध में मुझे कुछ पता नहीं है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close