google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जयपुर

संत नहीं ये कलंक हैं: छोटी बच्चियों के साथ ऐसा कांड करता था, सुनकर शर्म से झुक जाए नजरें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से बड़ी खबर है। भीलवाडा की मांडल पुलिस ने एक संत को पकड़ा है (rajasthan news)। कथित संत का नाम सरजू महाराज है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज होना बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले उसने एक महिला से रेप करने की कोशिश की, महिला ने विरोध किया तो उसने तेजाब फेंक दिया। आश्रम में काम के नाम पर आरोपी पीड़िता की दोनो नाबालिग बेटियों के साथ पहले ही गंदा काम कर चुका है। अब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड की तैयारी की जा रही है। 

यह है पूरा मामला 

दरअसल भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना इलाके में छह दिसम्बर को पुलिस ने सरजू महारजा के खिलाफ केस दर्ज किया। बताया गया कि चालीस वर्षीय महिला अपने खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान आसपास के खेतों में कोई नहीं था। तभी वह दर्द से चीखने लगी। पता चला कि उस पर तेजाब फेंका गया है (rajasthan crime news)। उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने पर्चा बयान लिया तो उसने भीलवाड़ा के कथित बड़े संत सरजू महाराज पर आरोप लगाए। पुलिस को बताया कि एक नाबालिक बेटी के साथ रेप कर चुका और दूसरी को भी यौन टॉर्चर कर रहा है। पुलिस ने सरजू का बैकग्राउंड खंगाला तो पता चला कि उसके पांच आश्रम हैं। जिनमें भीलवाड़ा, आयोध्या, महाराष्ट्र जैसे बडे़ शहर शामिल हैं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की और बुधवार शाम उसे भीलवाड़ा से अरेट कर लिया। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई

पुलिस पहुंची तो भक्त करने लगे विरोध

जब पुलिस भीलवाड़ा उसके आश्रम में पहुंची तो पुलिस का विरोध शुरु हो गया। ऐसे में एसपी आदर्श सिद्धू ने आठ थानों की पुलिस फोर्स आश्रम मे भेज दी और अंदर से बाबा सरजू महाराज को निकाल लाए। उसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि ऐसे भी कई सबूत मिले हैं कि उसने अपने आश्रम में छोटी बच्चियों पर यौन अत्याचार किया है। कई सबूत जमा किए हैं। फिलहाल सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

70 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close