google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

19 साल की लड़की से 40 साल के शादीशुदा व्यक्ति ने रचाई शादी और फिर कर दिया ऐसा काम… वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखनऊ। ससुराल पक्ष के दहेज लोभियों ने 40 वर्ष के लड़के दो बच्चे के बाप से झूठ के सहारे भ्रमित कर 19 वर्ष की लड़की से शादी रचाई साथ ही दहेज में 22लाख लाख रुपए लेकर 13 दिन के अंदर मारपीट कर घर भेजा।

मामला – थाना मोहनलाल गंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैंती खेड़ा के रहने वाले रोहित त्रिवेदी पुत्र स्वर्गय सियाराम के द्वारा अपने बेटे की पहली शादी करने के उपरांत रोहित त्रिवेदी की पत्नी के दो बच्चे थे जिसमें एक बेटा व एक बेटी थी लेकिन सूत्रों के अनुसार बताया गया कि रोहित त्रिवेदी ने अपनी पहली पत्नी को जलाकर मार दिया था। रोहित त्रिवेदी स्वयंम की गाड़ी होने के नाते किसी कम्पनी में गाड़ी अटैच करके स्वयंम ड्राइवर की नौकरी करता है जिससे उसका कारोबार चलता है लेकिन रोहित त्रिवेदी के परिवार का आपराधिक इतिहास का बहुत पुराना है। इसलिए रोहित त्रिवेदी 40 वर्ष होने की वजह दूसरा दो बच्चों के बाप होने के नाते कोई शादी का रिश्ता नहीं करना चाहता था। लेकिन पीड़ित महिला सुधा तिवारी निवासिनी ग्राम सिसेडी तहसील व थाना मोहनलाल गंज के द्वारा अपनी पुत्री सलोनी उर्फ पूजा तिवारी उम्र 19 वर्ष की शादी रोहित त्रिवेदी के साथ दिनांक 19 नवम्बर 2021 हिन्दू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार बड़ी धूमधाम से जि0 एस पैलेस सिसेडी में संपन्न की हुई। लड़के पक्ष की जो भी दहेज में मांगो को भी लड़की पक्ष के अनुसार पूरी की गई।

लड़की के पिता नहीं होने के कारण लड़की मां सुधा तिवारी ने अपनी सामर्थ्य से ज्यादा दहेज़ दिया साथ ही नगर 1500000 लाख रुपए शादी में खर्चा करने के बावजूद लड़के पक्ष की तरफ से लड़की भ्रमित कर सच्चाई छुपाकर लड़के की पूर्व की पत्नी के दो बच्चों का जिक्र नहीं किया गया। 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oBUcpmBG_P4[/embedyt]

शादी होने के उपरांत लड़की सलोनी उर्फ पूजा तिवारी अपने ससुराल पहुंची तो उसे सच्चाई की जानकारी मिली लेकिन जब लड़की पूजा तिवारी ने अपने पति रोहित त्रिवेदी से जानकारी लेने का प्रयास किया तो रोहित ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया।

किसी तरह लड़की अपनी ससुराल में 13 दिन रुकने के बाद अपने घर में आकर अपनी मां सुधा तिवारी एवं अपने मामा पंकज तिवारी को सच्चाई वया करते हुए अपनी ससुराल जाने से मना कर दिया। जब मामा ने ससुराल वालों से बात की तो ससुराल वालों ने मामा पंकज तिवारी को अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे बहुत उन्हें दुःख हुआ और कुछ ही दिनों में स्वर्गवास हो गया। लेकिन ससुराल वालों का दहेज़ मांगने का दबाव बनाने लगे। लेकिन लड़की पक्ष ने परेशान होकर लड़की सलोनी उर्फ पूजा तिवारी ने लिखित तहरीर थाना मोहनलाल गंज में देकर मुकदमा दर्ज दिनांक 28/12/2021को कराया गया जिसमें धारा 498-A232/504/506/ के तहत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया। लेकिन पीड़ित पक्ष के कथनाअनुसार बताया गया कि एक वर्ष पूर्व होने के पश्चात पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित लड़की की मां सुधा तिवारी अपनी बेटी के न्याय के लिए दर -दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकीं आज पत्रकारों ने जानकारी करते हुए डीएसपी मोहनलाल गंज से बातचीत के दौरान बताया गया कि दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को चार्जशीट भेजी जा चुकी है।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close