google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव में कमल निशान का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा – रविशंकर मिश्रा रामू

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

देवरिया। नगर पंचायत चुनाव सलेमपुर के निम्मित भाजपा सलेमपुर की एक आवश्यक बैठक सिचाई विभाग स्थित डाकबंगले पर की गई।

बैठक को सम्बोधित करते चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि इस बार के नगर पंचायत चुनाव में कमल निशान का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा।

पार्टी कार्यकर्ता ही इस बार प्रत्याशी होगा।‌नगर पंचायत में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा।
अपने वार्डो में प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को अधिक से अधिक जोड़ना है। पेज प्रमुख की सूची जल्द से जल्द तैयार करनी है। संगठन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गयी है,सभी उसका निर्वहन करे।‌‌ 

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते है।कार्यकर्ताओ के सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार के किये गये कार्य को जन-जन तक पहुंचाना है।

उक्त अवसर पर अमित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक तिवारी ने किया। अजय दूबे वत्स, दीपक श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, अजित मिश्र, अवधेश मद्देशिया, धनन्जय चतुर्वेदी, इन्द्रजित मौर्य,अमरदत्त यादव,राकेश राय, सत्यप्रकाश दुबे, मनीष मिश्र, धर्मप्रकाश पाण्डेय, विकास चौहान, छेदी जायसवाल, अमिताभ भगत, अमरेंद्र मौर्या, डॉ कर्मवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close