google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

लोकसभा 2024 को फतेह करने के साथ ही निकाय चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रही है भाजपा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा 2024 को फतेह करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत कार्यकर्ताओ को जुटने को कहा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी के साथ दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो मैनपुरी और खतौली के नतीजे पार्टी के अनुकूल न आने पर पार्टी और ज्यादा सजग हो गई है।इसीलिए उपचुनाव के परिणाम आने के तुरंत बाद ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे निकाय चुनाव जीतने का टास्क दे दिया है। साथ-साथ लोकसभा के लिए भी जरूरी निर्देश दिए हैं। अब पार्टी का फोकस निकाय चुनाव जीतने में है।

भाजपा किसी भी स्तर पर तार ढीला नहीं छोड़ना चाहती

इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारियों के साथ अलग अलग चर्चा कर अपनी अपेक्षाएं सामने रख दी। सभी को टास्क दे दिया गया है और ताकीद किया गया है कि तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हाल ही में भाजपा रामपुर विधानसभा उपचुनाव जीती है लेकिन खतौली और मैनपुरी लोकसभा सपा के खाते में गया। उसकी समीक्षा के साथ ही नड्डा ने निकाय चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ने का निर्देश दिया। भाजपा किसी भी स्तर पर तार ढीला नहीं छोड़ना चाहती है।सर्वाधिक अहमियत वाला राज्यजानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें होने से राजनीतिक रूप से यह सर्वाधिक अहमियत वाला राज्य है। लिहाजा यहां के हर चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरा संगठन जीत सुनिश्चित करने के लिए खुद को झोंक देता है। हिमाचल और गुजरात के चुनावों में भारी व्यस्तता के बीच भी नगर निकाय चुनावों के लिए योगी आदित्यनाथ ने नगर निगमों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का क्रम जारी रखा। 13 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन में प्रबुद्धजन सम्मेलन इसकी अंतिम कड़ी है।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close