Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 1:12 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता विषयक पर आधारित गोष्ठी का आयोजन

37 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। राज्य निदेशक रुचित्र नारायण त्यागी महोदय के निर्देश के क्रम में दिनांक 24 नंवबर 2022 को नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान व जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी के दिशा निर्देश में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता विषयक पर आधारित गोष्ठी का आयोजन ओ0 के0 एम0 इण्टर कॉलेज लार में विकास खण्ड लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद समी उल्लाह ने भारतीय संविधान के बारे प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह दिभाषीय है। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह संघात्मक भी है और एकात्मक भी है। इसे पारित होने में दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन का समय लगा।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित समस्त छात्राओं ने भारत एवं संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा का शपथ लिया।

उक्त अवसर पर नुसीर आलम, अतुल कुमार, जयशंकर सिंह, मुन्नालाल यादव समेत इण्टर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं इण्टर कॉलेज की बालिकाओं की उपस्थिति रही।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़