google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर

राहुल गांधी ने खुद पे खुद ही कोड़े बरसाए और धारण किया ‘पोथराजू’ का अवतार भी ; वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने आप को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेलंगाना के बोनालु उत्सव का है। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 57 वें दिन, तेलंगाना के पारंपरिक बोनालु उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक भारी रस्सी उठाई और बुधवार को ‘पोथराजू’ का अवतार भी धारण किया।

बता दें कि बोनालु उत्सव में पोथाराजू एक खास शख्स होता है। ‘पोथाराजू’ बना व्यक्ति अपने शरीर पर कोड़े मारता है। पोथाराजू, बोनालू फेस्टिवल की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है। परंपरा के मुताबिक, पोथाराजू को देवी महाकाली के विभिन्न रूपों वाली सात बहनों का भाई माना जाता है। कांग्रेस नेता भी अपनी यात्रा के दौरान यही अवतार में दिखे। बोनालु उत्सव के दौरान, महिलाएं जुलूस निकालते हुए ‘पोथाराजू’ के नेतृत्व में मंदिरों में जाती हैं। 

इस दौरान वे ढोल की थाप पर खूब नृत्य करती हैं और भीड़ को अपनी रस्सियों से कोड़े भी मारती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने हाथ में कोड़ा लिए होता है तभी राहुल गांधी आते हैं और कोड़ा लेकर खुद को मारने लगते हैं। 

इसे भी पढें  पहले दिखा अंदाज शर्मीला फिर दिखने लगा कैरेक्टर ढीला 👇वीडियो देखिए आपको सब समझ में आ जाएगा

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले, कुल 375 किलोमीटर की दूरी तक फैले तेलंगाना में 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक लेगी। राहुल गांधी राज्य में पार्टी के प्रचार के दौरान बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं से मिलते रहे हैं, जिनमें खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियां शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कर्नाटक के बेल्लारी में जींस उद्योग में काम करने वाले 3.5 लाख से अधिक लोगों ने 2016 में नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के ‘‘गलत’’ कार्यान्वयन के कारण अपनी आजीविका खो दी। गांधी ने दिन का पैदल मार्च समाप्त करने के बाद यहां के पास मुतांगी में एक सभा में कहा कि उनकी पार्टी उन कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंधन के साथ खड़ी होगी जिन पर केंद्र की निजीकरण को लेकर नजर है।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  छा गए महाराज जी सोशल मीडिया पर…ट्विटर पर 2.5 करोड़ तो इंस्टाग्राम पर 70 लाख हुए फालोवर्स

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close