google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

आतंकी सहित तीन ISI एजेंटों की गिरफ्तारी से भारत नेपाल के इस सीमावर्ती इलाकों में पढ़िए कैसी चौकसी बढ़ा दी गई है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

गोंडा से दो पाकिस्तानी जासूस के पकड़े जाने के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां को सतर्क कर दिया गया है। देवीपाटन मंडल के तीन जनपद नेपाल सीमा से सटे होने के कारण अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सद्दाम शेख की गिरफ्तारी और पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबरी विध्वंस के मामले को लेकर उसने आतंक की राह चुनी थी। इसके पकड़े जाने के बाद UP ATS लगातार सक्रिय है। अयोध्या से सटे होने के नाते जिले की संवेदनशीलता में और बढ़ गई है।

गोंडा एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिस और अभिसूचना इकाई को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। इस प्रकार के जितने भी संदिग्ध व्यक्ति हैं, उन पर कड़ी नजर और निगरानी रखी जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी आम जनता को सजग रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। UP ATS ने पिछले दिनों गोंडा के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के करनपुर गांव के पठानपुरवा निवासी सद्दाम शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही लगातार UP ATS की टीम आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धर पकड़ कर रही है।

सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में UP ATS की टीम को कई अहम सुराग मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए 4 दिन पहले लखनऊ से आई UP ATS की टीम ने जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के दीनपुरवा के रहने वाले ISI एजेंट रईस अहमद को गिरफ्तार किया था। ATS ने रईस के 2 साथी अरमान और सलमान को मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद वहां पर उन्हें उच्च न्यायालय में पेश किया। फिर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ आए। जहां पर अरमान और सलमान से पूछताछ की जा रही है। सलमान गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है, जबकि अरमान मुंबई का निवासी है। अरमान की उम्र करीब 65 वर्ष है। वह मुंबई में प्लंबर का काम करता है। सलमान रंगाई पुताई का काम करता था। इसके पिता मुंबई में रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। वह बीते 12 जून को अपने घर आए थे। तबसे यहीं पर हैं। रईस से पूछताछ में UP ATS को यह जानकारी मिली है कि रईस के इशारे पर सलमान ने मिलिट्री छावनी जाकर वहां घुसपैठ करके उसके फोटो और वीडियो बनाए।

देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि मंडल के तीन जनपद नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं। मंडल के सभी जिलों में स्थानीय सुरक्षा इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों में सीमा पर सघन तलाशी अभियान चलाई जा रही है। नेपाल के नदी और पगडंडी वाले रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close