google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मैनपुरी

“चाय” की जहरीली “चुस्की” ने नाना सहित दो धेवतियों की ली जान; पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मैनपुरी। भाई दूज पर एक घर में सुबह ही कोहराम मच गया है। दरअसल घटना भी अजब है। थाना औछा क्षेत्र में गुरुवार सुबह चाय पीने से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई है। वहीं दूधिया की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। मृतकों में नाना और दो धेवते शामिल हैं। जानकारी पर औंछा पुलिस भी गांव पहुंच गई है।

त्योहार की तैयारी कर रहा था परिवार

औंछा क्षेत्र के गांव नगला कन्हई में शिवनंदन के घर गुरुवार सुबह भाई दूज की तैयारी हो रही थी। ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जिला फिरोजाबाद आए हुए थे। सभी स्वजन और रिश्तेदार चाय पीने के लिए बैठे थे। चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेसुध होकर गिर पड़े।

स्वजन उनको संभालते, तब तक शिवनंदन के छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत खराब हो गई। स्वजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।इस घटना में चौथे व्यक्ति सोबरन सिंह (दूधिया) की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का आंकड़ा चार हो गया है।

चाय में ऐसा क्या था, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। गांव में मातम का माहौल है। शाेकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचे हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close