google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अयोध्या

अद्भुत अलौकिक दीपावली ; श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद दीपों की जगमगाहट ने मानो साक्षात श्रीराम की मौजूदगी का एहसास करा दिया 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने जेब से निकालकर रुपए भी दानपात्र में डाले।

सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। PM मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर इसके विकास का नया अध्याय शुरू किया।

पीएम मोदी ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। PM ने कहा, एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।”

मोदी ने कहा, ”श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। अयोध्या के कण-कण में उनका दर्शन समाहित है। राम धर्म के साक्षात स्वरूप हैं, उन्होंने हर उम्र में कर्तव्य निभाया। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।”

पीएम ने आगे कहा, ”भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।”

सियावर रामचंद्र की जय कहकर खत्म किया भाषण

सियावर रामचंद्र की जय कहकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। अयोध्या वासियों को अयोध्या के विकास में सहयोग करने की अपील की। अयोध्या आने वाले लोगों का मन से सम्मान व सत्कार करने की बात भी कही। इससे पहले पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ जोड़कर श्रीराम और सीता को प्रणाम किया।

पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा बेहद मुस्तैद

रामनगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव के मौके पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद मुस्तैद हैं।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close