google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सूदखोरों के ज़ुल्म के कारनामे कम खौफनाक नहीं है, पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

गोरखपुर: जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। पिपराईच थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले पति-पत्नी को सूदखोरों ने घर पर चढ़कर गोली मार दी। घायल अवस्था में पति पत्नी को इलाज के पुलिस द्वारा गोरखपुर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले 38 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र रामप्रीत यादव और उनकी पत्नी ऋतु यादव के घर दोपहर 2 बजे के करीब कुछ लोग पहुंचे और सूद का पैसा मांगने लगे। इस बीच वाद विवाद होने लगा पीड़ित के द्वारा बताया गया कि 3 लोग एक चार पहिया गाड़ी से आए थे और वाद विवाद के दौरान ही उन्होंने सबसे पहले प्रदीप यादव को गोली मारी बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए चिकित्सालय में लाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इस मामले में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मौके से एक अभियुक्त सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसकी जिस चार पहिया वाहन से वह आया था वह मौके पर तमंचे को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  औरंगजेब ने आमों के नाम संस्कृत में क्यों रखे? आइए जानते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close