google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
संभल

गालीबाज को समर्थन ; इस गांव में लगाई भाजपाइयों के प्रवेश पर रोक; जानिए क्यों?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

सम्‍भल,  एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतूपुरा के कुछ ग्रामीण नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने गांव में पोस्टर लगाए जिन पर लिखा था कि यह गांव त्यागियों का है, इसमें भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद (boycott BJP)  है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टर हटाकर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

गांव सतूपुरा में त्यागी समाज की बड़ी आबादी रहती है। शुक्रवार को गांव के कुछ युवाओं ने गांव के बाहर पोस्टर और फ्लेक्‍सी लगा दी। इन पर लिखा था यह ऐतिहासिक गांव सतूपुरा जिला सम्भल त्यागियों का गांव है। बीजेपी नेताओं का इस गांव में प्रवेश बंद है। पोस्टर के नीचे लिखा था हम सबकी भूल कमल का फूल। यह पोस्‍टर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पोस्टर और फ्लेक्सी हटाने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उधर भाजपा के खिलाफ बाइक रैली निकालने की बात भी सामने आ रही है लेकिन, पुलिस ने रैली निकालने की बात से इन्‍कार किया है। थाना अध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि पोस्टर हटा दिए गए हैं। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच कर संख्‍त कार्रवाई की जाएगी। 

यह है मामला

श्रीकांत त्यागी खुद को भाजपा के किसान मोर्चा का सदस्य बताता है। नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले इस गालीबाज नेता पर नोएडा पुलिस ने एक महिला को धमकी और गाली देने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत का एक महिला से मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उसके बाद सीएम योगी के सख्‍त निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए तो वह फरार हो गया। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई उसकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close