google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कलयुगी बहन को लार पुलिस ने भेजा जेल ; चाकू से गोद कर बड़ी बहन की ली जान 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी के साथ चंद्रप्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट   

देवरिया। गुरुवार को थाना लार क्षेत्रान्तर्गत फतेहनगर वार्ड निवासनी नीलोफर शाहीन पुत्री स्व0 इम्तियाज अहमद की हत्या अपने ही छोटी बहन गजला तबस्सूम द्वारा आपसी किसी बात को लेकर चाकू द्वारा गोद कर दी गई।  इसके संबन्ध में मृतका के भाई शारिक अहमद पुत्र स्व0 इम्तियाज निवासी फतेहनगर वार्ड थाना लार जनपद देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना लार में मु0अ0सं0 148/2022 धारा 302 भादवि  का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में  प्रभारी निरीक्षक लार नवीन कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने अभियुक्ता गजला तबस्सूम को हज्जीन मस्जिद कस्बा लार के पास से गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इस प्रकार थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 148/2022 धारा 302 भादवि  का सफल अनावरण किया गया।

बता दें कि देवरिया जनपद लार थाना क्षेत्र के कस्बा के फतेहनगर वार्ड की रहने वाली  निलोफर शाहीन(45) पुत्री इम्तियाज अहमद की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व तिनसुकिया आसाम में हुई थी। उसके 10 साल के दो जुड़ुआ लड़के हैं।

निलोफर शाहीन का पति करीब आठ साल पूर्व उसे मायके में छोड़कर कहीं चला गया। उसके बाद वापस लौट कर नहीं आया। जिससे निलोफर अपने पिता के घर लार में ही रह रही थी। घर में उसकी छोटी बहन गजाला तबस्सुन मंदबुद्धि होने के चलते पिता के साथ ही रहती थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बहन निलोफर बात-बात पर छोटी बहन को रोकती-टोकती थी। जो उसको नागवार लगता था। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मोदी सरकार को मिल रहा है लोगों का ऐतिहासिक समर्थन : अजय कुमार दुबे

बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों बहनों में नोकझोंक और कहासुनी हुई। खाना खाने के बाद दोनों बहने एक ही कमरे में सोने चली गई वही छोटी बहन ने चाकू गोद कर बडी बहन की हत्या कर दी।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close