संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में बुधवार को रानी देवी को उप मुखिया के रूप में निर्वाचित हुई । उन्होंने ललिता देवी को 3 मत से हराया। रानी देवी को 5 व लालती देवी को 2 मत मिला। जबकि 2 मत रद्द भी घोषित किया गया। उक्त चुनाव निर्वाची पदाधिकारी नीलेश कुमार मुर्मू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
वहीं घटहुआँ कला पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में उपमुखिया के निर्वाचन हेतु सभी 9 वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। जहां वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य संतोष कुमार गुप्ता निर्विरोध रूप से उपमुखिया बने। चुकी उनके पक्ष में 07 वार्ड सदस्य थे। इसलिए कोई अन्य प्रत्याशी का नाम उपमुखिया पद के लिए नहीं आ सका। वहीं घटहुआँ कला पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कौशल्या देवी ने शपथ ग्रहण किया। जबकि सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने भी शपथ लिया।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."