google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाराबंकी

नरपिशाच मामा ने पांच वर्षीय भांजी की जिंदगी कर दी बर्बाद ; पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक पांच साल की मासूम बच्ची खेलते हुए पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे मामा के यहां चली गई। उसे अकेला पाकर नाबालिग मामा ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी फरार है। बालिका ने घर पहुंच कर अपनी मां को घटना की जानकारी दी तो पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पीड़ित पिता थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।

देवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का चचेरा साला उसके घर के सामने ही रहता है। युवक की पांच साल की पुत्री अपने चचेरे मामा के यहां खेलने चली जाया करती थी। शनिवार की दोपहर बच्चे अपने चचेरे मामा के यहां खेलने गई थी। वहां इसका 16 वर्षीय चचेरा मामा अकेला था। उसने बालिका को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। 

पीड़ित बालिका अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटनासुनकर पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पीड़ित पिता मासूम को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  28 कहलूरी लेखकों की ऐतिहासिक कृति "कहलूरी कलमवीर" की होगी विस्तृत समीक्षा
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close