google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिहारमुजफ्फरपुर

बाइक की सवारी और मुफ्त का खाना इस युवती को कितना मंहगा पड़ा ये उसने कभी भी नहीं सोचा था, चौंक जाएंगे आप भी जानकर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राजा कुमार साह की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर,  समस्तीपुर की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद सकरा के रामीरामपुर गांव के निकट निर्वस्त्र फेंकने के मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी विवाहिता के फर्दबयान पर दर्ज की गई है। गंभीर स्थिति में विवाहिता का श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल(एसकेएमसीएच) में उपचार चल रहा है। उसने वहीं महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी के समक्ष फर्दबयान दर्ज कराई थी। इसमें उसने समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के मगरदही घाट मुहल्ला के दीपक कुमार व बोलेरो सवार तीन अज्ञात को आरोपित बनाया है। 

महिला थानाध्यक्ष ने बताया अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीडिता बोलेरो सवार लोगों की पहचान नहीं बताई है। जांच के क्रम में पहचान सामने आने पर तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने बयान में विवाहिता ने बताया कि वह 18 साल की है। सात माह पूर्व मगरदही घाट बाजार आने-जाने के क्रम में दीपक पासवान से उसकी जान-पहचान हुई। उसके बाद उसका घर आना-जाना होने लगा। मौका मिलने पर बाइक पर घूमना और होटल में खाना-पीना होने लगा। 22 मई की सुबह सात बजे जब उसके पति घर पर नहीं थे, तभी दीपक उसके घर पर पहुंचा। कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह अपने साथ उसे घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 मई की रात लगभग 11 बजे दीपक बोला कि उसे पुलिस से डर लगता है। चलो तुम्हें ससुराल पहुंचा देते हैं। वह बाइक से उसे लेकर मगरदही पुलिया के पास जाकर उतार दिया और भाग चला।

See also  निशुल्क भीम कोचिंग सेंटर पर बच्चों को किताबें वितरण की गई

वह पुलिया पर खड़ी थी कि एक उजले रंग की बोलेरो वहां आकर रुकी। उसमें से तीन अज्ञात व्यक्ति उतरा। तीनों उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया। तीनों मिलकर उसे स्टील के गिलास से कुछ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की अवस्था में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही उसे सकरा थाना के रामीरामपुर गांव के निकट बगीचा में फेंक दिया। अगले दिन लोगों की उस पर नजर पड़ी। उसे उपचार के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close