google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीझारखंड

प्रखंड के सबसे कम उम्र की मुखिया सोनी देवी की शानदार जीत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के चौथे चरण में हुए मतदान की मतगणना के दौरान जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत से सोनी देवी को बतौर मुखिया निर्वाचित घोषित किया गया।

कांडी प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में सबसे कम उम्र 26 वर्ष की प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रभा देवी के ऊपर 594 वोट से शानदार जीत हासिल किया, जो कांडी प्रखंड में दूसरे स्थान का विजयी स्कोर है। विजयी प्रत्याशी सोनी देवी को 1570 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रही प्रभा देवी को 973 मत मिले। दयालक्ष्मी 430 मत लाकर तीसरे स्थान पर रही। जबकि शिवपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया योगेंद्र राम की प्रत्याशी पानपति देवी को मात्र 196 मत से ही संतोष करना पड़ा। कांडी प्रखंड की पंचायत संख्या 15 से चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे।

सोनी देवी विजेता प्रमाण पत्र मिलने के बाद पति व चुनाव अभिकर्ता अरुण राम, अपने ससुर पूर्व मुखिया जयकिशुन राम व समर्थकों के काफिले के साथ वापस अपने पंचायत में गईं। जहां सबसे पहले सतबहिनी भगवती के पास नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की गई। जबकि शुक्रवार को पूरे पंचायत में विजय जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए समस्त पंचायत वासियों को आमंत्रित किया गया है।

90 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close